1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CM आतिशी ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा; दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई आप

CM आतिशी ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा; दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई आप

Atishi Resigns as Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को घोषित किए गए। जिसमें भाजपा ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी की हार के बाद रविवार को सीएम आतिशी ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Atishi Resigns as Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को घोषित किए गए। जिसमें भाजपा ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी की हार के बाद रविवार को सीएम आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

सीएम आतिशी ने सुबह 11 बजे एलजी सचिवालय पहुंचकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना को इस्तीफा सौंप दिया है। आतिशी ने कालकाजी सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है, लेकिन दिल्ली चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को इस बार केवल 22 ही सीटें मिली हैं।

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को जेल यात्रा करनी पड़ी थी। जिसके बाद जमानत पर बाहर आए केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, आप ने 21 सितंबर, 2024 को आतिशी को सीएम की कुर्सी पर बैठाया था। 43 साल की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं थीं।

साल 2015 में आतिशी को तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह एजुकेशन सिस्टम को सुधारने और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों से निपटने के लिए आप सरकार के साथ काम कर रहीं थीं। आतिशी पार्टी की प्रवक्ता और इसकी राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी रही हैं।

साल 2019 में आतिशी ने पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें भाजपा के गौतम गंभीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालंकी, उन्हें अगले साल दिल्ली चुनाव में कालकाजी विधानसभा से सीट जीत मिली। आतिशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कई विभागों को कामकाज संभाला। वहीं, अब वह दूसरी बार कालकाजी से विधायक चुनी गयी हैं।

पढ़ें :- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...