1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की अचानक त​बीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की अचानक त​बीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, हाथ में तेज दर्द के कारण आनन फानन में उनहें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, हाथ में तेज दर्द के कारण आनन फानन में उनहें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

बताया जा रहा है कि, इससे पहले 14 मई को सीएम नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए थे। सीएम हाउस में डॉक्टरों ने उनकी देखरेख की थी। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई थी। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए। इसलिए 14 मई के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

 

 

पढ़ें :- इटली और स्पेन के बाद फ्रांस भी अमेरिका के खिलाफ हुआ, इजरायल ने रक्षा सामग्री बेचने से किया मना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...