1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस के ‘वचन पत्र’ को सीएम शिवराज सिंह ने बताया झूठा, कहा-BJP के जनकल्याण और विकास के आगे इनके वादे नहीं टिकेंगे

कांग्रेस के ‘वचन पत्र’ को सीएम शिवराज सिंह ने बताया झूठा, कहा-BJP के जनकल्याण और विकास के आगे इनके वादे नहीं टिकेंगे

दरअसल, कांग्रेस 'वचन पत्र' के जरिए युवाओं, किसानों और महिलाओं को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही प्रदेश में खाली चार लाख शासकीय पदों को भरने का भी वादा किया है। वचन पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को विशेषतौर पर लुभाने की कोशिश की है। उन्होंने युवाओं के लिए स्वाभिमान योजना शुरू करने की बात भी वचन पत्र में जोड़ी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। मंगलवार को कांग्रेस ने अपना ‘वचन पत्र’ जारी किया। कांग्रेस के ‘वचन पत्र’ जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस फिर झूठे वचनों का पुलिंदा लेकर आई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

दरअसल, कांग्रेस ‘वचन पत्र’ के जरिए युवाओं, किसानों और महिलाओं को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही प्रदेश में खाली चार लाख शासकीय पदों को भरने का भी वादा किया है। वचन पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को विशेषतौर पर लुभाने की कोशिश की है। उन्होंने युवाओं के लिए स्वाभिमान योजना शुरू करने की बात भी वचन पत्र में जोड़ी है। इस योजना के तहत प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं को 3 हजार रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। वहीं डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये, जबकि दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 8 से 10 हजार रुपये महीना दिया जाएगा।

कांग्रेस के वचन पत्र पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहा ने इसे झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि, लेकिन सच तो यह है कि…भाजपा के जनकल्याण और विकास के आगे कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे। जनता इन्हें जवाब देगी। भाजपा फिर जीतेगी और भरपूर बहुमत से जीतेगी। क्योंकि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। भाजपा सरकार ने विकास किया है, आगे भी विकास करेगी।

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...