1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम ने लगाई शिप्रा में लगाई डुबकी, सफाई के लिए श्रमदान भी किया

सीएम ने लगाई शिप्रा में लगाई डुबकी, सफाई के लिए श्रमदान भी किया

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सोमवार को अपने शहर में थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मां शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंचकर घाट की सफाई की।

By Shital Kumar 
Updated Date

उज्जैन। सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सोमवार की सुबह उज्जैन में शिप्रा नदी में डुबकी लगाई। उन्होंने श्रमदान भी कर रामघाट की सफाई की। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सोमवार को अपने शहर में थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

पढ़ें :- Sakat Chauth 2026 : सकट चौथ पर ऐसे दें चांद को अर्घ्य, जानें आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय ?

सबसे पहले उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मां शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंचकर घाट की सफाई की। इससे उन्होंने उज्जैन शहर के लोगों को यह संदेश दिया कि मोक्षदायिनी उत्तर वाहिनी पुण्यसलिला मां शिप्रा का आंचल हमेशा साफ रहे। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि मां शिप्रा को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान भी दे।इसके बाद सीएम ने मां शिप्रा में स्नान कर डुबकी लगाई और मां शिप्रा का पूजन अभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने शिप्रा के रामघाट पर सालामतपुर से आए पंचकोशीय यात्रियों का स्वागत कर, यात्रा का शुभारंभ कराया। साथ ही नगर निगम के सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालु यहां आकर परिक्रमा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिक्रमा की शुरुआत में श्रद्धालु जब यहां स्नान करेंगे, तो घाट पर स्वच्छता और जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खासकर नदी के अंदर जो गंदगी जम जाती है, उसे साफ करना जरूरी है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैं उज्जैन प्रवास पर आया था। शिप्रा को नमन करते हुए मैंने यहां स्नान भी किया और सेवा भाव से कार्य किया। यह हम सबका फर्ज भी है। आपको बता दें कि प्रदेश में मार्च के महीने से जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...