1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी: बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री एंव भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किया, कहा-डबल इंजन सरकार आपके साथ खड़ी

फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी: बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री एंव भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किया, कहा-डबल इंजन सरकार आपके साथ खड़ी

बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही जनता-जनार्दन के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। डबल इंजन सरकार पूरी मजबूती के साथ आपके साथ खड़ी है। आपकी हर जरूरत का ध्यान रखते हुए हर संभव मदद और राहत आप तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री एंव भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

पढ़ें :- सुल्तानपुर में डबल मर्डर: बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

उन्होंने आगे कहा, बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही जनता-जनार्दन के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। डबल इंजन सरकार पूरी मजबूती के साथ आपके साथ खड़ी है। आपकी हर जरूरत का ध्यान रखते हुए हर संभव मदद और राहत आप तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, बाढ़ राहत कार्यों के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम, बाढ़ चौकियां और राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। जिन गांवों में बाढ़ का पानी घरों के अंदर घुस चुका है, वहां प्रभावित परिवारों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। जो लोग अपने घरों में सुरक्षित रह सकते हैं, उनके घर तक राहत सामग्री की किट पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

साथ ही कहा, फर्रुखाबाद को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से मुक्त करने के स्थायी समाधान की दिशा में हम प्रभावी कदम उठाएंगे। ड्रेजिंग के कार्य को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी करेंगे। जहां कहीं भी किसानों की जमीन आएगी, वहां उन्हें उचित मुआवजा मिले, इसकी व्यवस्था भी कराएंगे। सीएम योगी ने कहा, बाढ़ से जिन अन्नदाता किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे की रिपोर्ट आते ही अन्नदाता किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में सुरक्षा के बेहतरीन माहौल का परिणाम है कि ₹50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव अकेले उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुए हैं। निवेश का मतलब केवल उद्योग लगाना नहीं, निवेश का मतलब है युवाओं के लिए रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर।

 

पढ़ें :- यूपी अब नागरिक सीना तानकर और माफिया सिर झुकाकर चलता है, नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा : सीएम योगी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...