मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान यूपी में निवेश के लिए अब तक कई कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान यूपी में निवेश के लिए अब तक कई कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं। वहीं, इस बीच सीएम योगी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रेन में सफर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 501 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलेट ट्रेन में सफर के अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। यामानाशी में मैंने जापान की उन्नत SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया, जो अगली पीढ़ी की उच्च गति प्रणाली है और 500 किमी/घंटा तक की गति प्राप्त कर सकती है। यह स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है।
You can see that I was travelling at 501 km/h.
Experienced Japan’s advanced SCMAGLEV train in Yamanashi, a next-generation high-speed system that reaches speeds of up to 500 km/h and represents the future of clean, efficient and precision mobility.
The ride was smooth and… pic.twitter.com/Xbp8ftEwv8
पढ़ें :- मुख्यमंत्री जी गए हैं जापान, वहां से राजभवन को किया है टेलीफून, आते ही तीनों लाडलों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ? सपा का तंज
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2026
उन्होंने आगे लिखा, असाधारण गति पर भी यात्रा सुगम और उल्लेखनीय रूप से स्थिर रही, जो नवाचार और दीर्घकालिक अवसंरचना उत्कृष्टता के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जब प्रौद्योगिकी इतनी तेज़ी से आगे बढ़ती है, तो भविष्य पहले से कहीं अधिक निकट प्रतीत होता है।