1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर पूछा कुशल-क्षेम, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हैं 29 जून से भर्ती

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर पूछा कुशल-क्षेम, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हैं 29 जून से भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ (Medanta Hospital, Lucknow) में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) से भेंट कर उनका हालचाल लिया। महंत को सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत पर 29 जून को भर्ती कराया गया था, जिनको एक-दो दिन में छुट्टी मिल सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ (Medanta Hospital, Lucknow) में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) से भेंट कर उनका हालचाल लिया। महंत को सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत पर 29 जून को भर्ती कराया गया था, जिनको एक-दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das)  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर अब 70 साल की आयु तक दे सकेंगे सेवा, जानें नए अपडेट

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?

सीएम योगी ने एक्स पोस्ट पर फोटो शेयर करते हुए​ लिखा कि श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ( Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust)  के अध्यक्ष श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज से आज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभु श्री राम की कृपा से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, यही प्रार्थना है।

बता दें कि मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  ( Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust)  के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कंडीशन की लगातार निगरानी की जा रही है और इंफेक्शन कंट्रोल में है। उनका पांच दिन से आईसीयू में इलाज चल रहा है। गुरुवार को मेदांता ने मेडिकल बुलिटेन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया।

सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें अगले दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

मेदांता अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि वह और डॉ. दिलीप दुबे की टीम महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत पर लगातार नजर रख रही है तथा उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि 89 वर्षीय महंत को 29 जून की दोपहर अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) की पुष्टि हुई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में रखा गया है।

पढ़ें :- पत्रकारपुरम् में 14 से 24 सितंबर तक होगा श्री गणेश महोत्सव, रोजाना होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...