HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, बोले-अकबरनगर को हटाकर सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा

सीएम योगी ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, बोले-अकबरनगर को हटाकर सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वृक्षारोपण जन अभियान-2024' के अंतर्गत एक दिन में प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुकरैल नदी तट पर स्थिति सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान 2024 की शुरूआत की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2024’ के अंतर्गत एक दिन में प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुकरैल नदी तट पर स्थिति सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान 2024 की शुरूआत की। इस अभियान के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।

पढ़ें :- एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना इस सरकार के काम करने का नया तरीका : अखिलेश यादव

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जहां पर अकबरनगर था जो कि अतिक्रमण करके बनाया गया था वहां आज प्रभु श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण जी के नाम से सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से 50 साल पहले यहां कुकरैल नदी हुआ करती थी लेकिन 1984 के बाद भू-माफियाओं ने उसे पाटना शुरू कर दिया और गोमतीनदी को भी कुकरैल नाले के रूप मे रहकर प्रदूषित किया। अब उस अवैध अतिक्रमण को हटाकर यहां पर सौमित्र वन बनाया जा रहा है। यहां के 2100 परिवारों को हटाकर उनका पुनर्वास कर दिया गया है। वहीं, भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कुकरैल में नाइट सफारी की स्थापना करेंगे, यह लोगों के लिए पर्यटन व मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन का भी केंद्र बनेगा। इको टूरिज्म के एक बेहतरीन स्पॉट के रूप में हम पूरे कुकरैल क्षेत्र को डेवलप करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षों में भाजपा की सरकार ने 168 करोड़ वृक्षारोपण के कार्यक्रम को पूरा किया। उसमें से 70 से 80 फीसदी पेड़ अभी भी जिंदा हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...