1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी में सीएनजी महंगी, नई दरें लागू

CNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी में सीएनजी महंगी, नई दरें लागू

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में  कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में सरकार ने बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी (CNG) एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार से दाम में वृद्धि की घोषणा की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में  कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में सरकार ने बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी (CNG) एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार से दाम में वृद्धि की घोषणा की है। इससे पहले सात मार्च को कंपनी ने ढाई रुपये प्रति किलो दाम घटाए थे।

पढ़ें :- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बिगड़ने लगे हालात, AQI 400 के पार पहुंचा

जानकारी के मुताबिक, सीएनजी (CNG) की कीमतों में वृद्धि आज यानी 22 जून की सुबह छह बजे से लागू हो गई है। जिसके बाद अब दिल्ली में सीएनजी 74.09 रुपये प्रति किलो कि बजाय 75.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये की वृद्धि की गई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में जहां अभी तक सीएनजी (CNG) 78.70 रुपये प्रति किलो में मिल रही थी। जिसके बा अब यहां 79.70 रुपये प्रति किलो के भाव से सीएनजी मिलेगी। एनसीआर (NCR) में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी (CNG) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी (CNG) की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

शहर                   पुरानी दर                                                          नई दर
दिल्ली                  74.09                                                                   75.09
नोएडा                  78.70                                                                   79.70
गाजियाबाद          78.70                                                                  79.70

दरें रुपये प्रति किलोग्राम में

पढ़ें :- Lionel Messi के आने पर 'ब्लू और व्हाइट' रंग में रंगा कोलकाता, स्टार फुटबॉलर को देखने के लिए स्टेडियम के बाहर लंबी कतार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...