HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुर्गेश सिंह जैसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे धोखा, योगी जी के राज में इन्हें कौन दे रहा है संरक्षण, फिल्म निर्माताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दुर्गेश सिंह जैसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे धोखा, योगी जी के राज में इन्हें कौन दे रहा है संरक्षण, फिल्म निर्माताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

प्रतिभा सिंह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्माता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे हुए पत्र में शिकायत की है कि, उन्होंने ​बीते महीनों एक भोजपुरी फिल्म ''माटी रंगाई खून से'' का निर्माण किया। इस फिल्म के पूरा होने के बाद आर्य डिजिटल कंपनी का मालिक दुर्गेश सिंह ने उनसे संपर्क किया और फिल्म के संपूर्ण अधिकार खरीदने की इच्छा जताई और 120 दिनों के अंदर 28 लाख रुपये देने की बात कही।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में फिल्म सिटी शामिल है। फिल्म सिटी के बनने से पहले ही बड़ी संख्या में यूपी में फिल्मों के निर्माण का काम शुरू हो गया। हालांकि, कुछ ऐसे लोग हैं जो मुख्यमंत्री की इस मंशा पर पानी फेरना चाहते हैं, जो फिल्म के निर्माताओं से धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं। इसी में एक नाम आर्या डिजिटल कंपनी के मालिक दुर्गेश सिंह का है। दुर्गेश सिंह ​पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं।

पढ़ें :- Gorakhpur News : सीएम योगी ने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन, कहा- हर बच्चे को मिले उत्तम शिक्षा

फिल्म निर्माताओं से लाखों रुपयों की ठगी कर अब उनको ही प्रताड़ित करने में जुट गया है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। एक पीड़िता का कहना है कि, अब दुर्गेश सिंह लगातार उन्हें धमका रहा है। ऐसी स्थिति में वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो गईं हैं। अब उनको समझ नहीं आ रहा अब वो क्या करें? उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।

कुशीनगर की रहने वालीं प्रतिभा सिंह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्माता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे हुए पत्र में शिकायत की है कि, उन्होंने ​बीते महीनों एक भोजपुरी फिल्म ”माटी रंगाई खून से” का निर्माण किया। इस फिल्म के पूरा होने के बाद आर्य डिजिटल कंपनी का मालिक दुर्गेश सिंह ने उनसे संपर्क किया और फिल्म के संपूर्ण अधिकार खरीदने की इच्छा जताई और 120 दिनों के अंदर 28 लाख रुपये देने की बात कही।

प्रतिभा सिंह ने बताया, बातचीत के बाद उक्त फिल्म का संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अधिकार दुर्गेश सिंह को 21 अप्रैल 2023 को बेच दिया। इस समझौते के अनुसार दुर्गेश सिंह को 28 लाख रुपये प्रतिभा सिंह को देना था लेकिन समय बीतते ही दुर्गेश सिंह रुपये देने में आनाकानी करने लगा। जब पीड़िता ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो वो फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में वो पीड़ितों को भी उल्टा डराना धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि वो काफी दिनों से परेशान हैं लेकिन दुर्गेश सिंह उसे उल्टा ही धमका रहा है।

फिल्म का ट्रेलर अपने चैनल पर किया रिलीज
पीड़िता का कहना है कि दुर्गेश सिंह ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने चैनल पर रिलीज कर दिया है। यही नहीं दशहरे में पूरी फिल्म को रिलीज करने की बात कह रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा, आए दिन वो धमकी देता है कि पूरी फिल्म को रिलीज करूंगा जो करना है कर लो….

पढ़ें :- कठुआ में पाक पर जमकर बरसे सीएम योगी , बोले-जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार बनने से गुलाम कश्मीर का भारत में होगा विलय

कई अन्य निर्माताओं को भी ठगा है दुर्गेश
यही नहीं, जालसाज दुर्गेश कई अन्य निर्माताओं से भी ठगी की है। उन निर्माताओं से भी ऐसे ही फिल्में खरीदकर उनको रुपये नहीं दिए, जो आज भी अपने रुपये पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन दुर्गेश सिंह किसी के भी रुपये नहीं दिए। प्रतिभा सिंह का कहना है मेरे साथ साथ करीब 132 फिल्म निर्मात के साथ धोखाधड़ी की है। जांच में कई अन्य मामले भी इसके सामने आएंगे।

जौनपुर से मुंबई तक फैला है सिंडिकेट
प्रतिभा सिंह का आरोप है कि, दुर्गेश सिंह जौनपुर का रहने वाला है। इसका ​सिंडिकेट यहां से लेकर मुंबई तक फैला हुआ है। आरोपी ने कई निर्माताओं से इसी तरह से ठगी की है। सबको ऐसे ही आश्वासन देता है लेकिन फिल्म का स्वामित्व मिलने के बाद वो किसी को भी रुपये नहीं देता।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...