1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने सदैव जातिगत जनगणना का विरोध किया आज वे पिछड़े वर्गों की बात कर रहे: ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस ने सदैव जातिगत जनगणना का विरोध किया आज वे पिछड़े वर्गों की बात कर रहे: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादि​त्य​ सिंधिया ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया है। इन्होंने मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया। इन्होंने पूर्व में पिछले वर्ग का विरोध किया और अब पिछड़े वर्ग की बात कर रहे हैं। दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले वे अपने गिरेबान में झांके।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर इन्हें घेरा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया है। इसके साथ ही कहा, अखिलेश यादव को भी देर से सही जागरूकता पैदा हो गई।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

दरअसल, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार जातिगत जनगणना की मांग की जा रही है। राहुल गांधी लगातार दावा कर रह रहे हैं कांग्रेस सरकार जाति जनगणना करायेगी। इसको लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है।

ज्योतिरादि​त्य​ सिंधिया ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया है। इन्होंने मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया। इन्होंने पूर्व में पिछले वर्ग का विरोध किया और अब पिछड़े वर्ग की बात कर रहे हैं। दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले वे अपने गिरेबान में झांके।

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, शायद अखिलेश यादव को भी देर से ही सही जागरूकता आई। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। बता दें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

 

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...