1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस और सपा ने आंबेडकर को भुलाने का किया पाप, भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व : पीएम मोदी

कांग्रेस और सपा ने आंबेडकर को भुलाने का किया पाप, भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व : पीएम मोदी

राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) के लोकार्पण के मौके पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने आत्म सम्मान और सेवा का मार्ग दिखाया है। इन महापुरुषों की विशाल प्रतिमाएं इतनी ऊंची हैं लेकिन इनसे मिलने वाली प्रेरणाएं इनसे भी बुलंद हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) के लोकार्पण के मौके पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने आत्म सम्मान और सेवा का मार्ग दिखाया है। इन महापुरुषों की विशाल प्रतिमाएं इतनी ऊंची हैं लेकिन इनसे मिलने वाली प्रेरणाएं इनसे भी बुलंद हैं। पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मैं यूपी के साथ पूरे देश को इस आधुनिक प्रेरणा स्थल की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर यह बना है इसमें कई दशकों में कूड़े-कचरे का पहाड़ बना हुआ है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।

पढ़ें :- Epstein Files में मोदी का नाम और अडानी को अमेरिका से मिले सम्मन के कारण भाजपा सरकार ने देश के हितों को कर दिया नीलाम: संजय सिंह

भाजपा को गर्व को कि हमारी सरकार को आर्टिकल 370 (Article 370) की दीवार गिराने का मौका मिला। इसकी बुनियाद बहुत पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad Mukherjee) ने रखी थी। अब उनकी नीतियों को आगे लेकर गए हैं। अब देश में दो निशान और दो विधान नहीं चल सकते। यह देश एकरूपता के धागे में बंधा हुआ है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा किभारत में हर अच्छे काम को एक ही परिवार को जोड़ने की सोच रही है। सड़क हों या मूर्तियां एक ही परिवार के लोगों की थी। यहां तक मोहल्लों के नाम भी एक ही परिवार के लोगों से जुड़े हुए थे। भाजपा ने एक परिवार पर केंद्रित राजनीति से निकाला। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं अब कई जगहों पर हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा नहीं था।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश के संविधान को बनाने वाले बाबा साहब आंबेडकर को सपा और कांग्रेस ने मिटाने का पाप किया है। दिल्ली के एक शाही परिवार ने आंबेडकर का जिक्र इसलिए नहीं किया कि कहीं उनके महत्व में कमी न आ जाए। प्रदेश में यही काम सपा ने किया। इन दोनों पार्टियों ने आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया जो उन्हें मिलना चाहिए था। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि लखनऊ की धमक पूरे विश्व में है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता में ब्रह्मोस मिसाइल का बहुत बड़ा योगदान है। इस मिसाइल का निर्माण लखनऊ में हो रहा है।

पीएम ने कहा कि पहले बैंक खाते कुछ लोगों के होते थे, वैसे ही बीमा भी कुछ लोगों तक सीमित था। हमने जीवन ज्योति योजना बनाई। आज इस स्कीम से 25 करोड़ से ज्यादा गरीब जुड़े हैं। इसी तरह दुर्घटना बीमा से 55 करोड़ लोग जुड़े हैं। ये वह लोग हैं जो बीमा के बारे में सोच नहीं पाते थे। इन योजनाओं से करीब 25 हजार करोड़ का भुगतान इन गरीब परिवारों के काम आया।

पढ़ें :- PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया धन्यवाद, बोले- ट्रेड डील फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा

मोदी ने कहा कि सन 2000 के बाद से अब तक करीब आठ लाख किलोमीटर सड़कें गांवों में बनी हैं। इसमें से करीब चार लाख किमी सड़कें पिछले दस वर्षों में बनी हैं। पूरे देश में एक्सप्रेसवे बनाने का काम चल रहा है। यूपी में एक्सप्रेसवे बनाने में नाम कमा रहा है। एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। अटल जी ने ही दिल्ली में मेट्रो की शुरूआत की। मेट्रो नेटवर्क लोगों की जिंदगी आसान बना रही है। यूपी के कई शहरों में तेजी के साथ मेट्रो बन रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...