पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 294 सीटों में से 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर तो ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।
West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 294 सीटों में से 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर तो ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही, मौसम नूर को मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections to the West Bengal Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/8DIjEqNVrR
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
इसके साथ ही, हेमताबाद से अनामिका राय को, जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली को, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ को और दिनहाटा से हरिहर राय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हो रहे हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।