1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस ने इस देश को आजादी दिलाई थी, उसे कोई गुलाम नहीं बना सकता : पप्पू यादव

कांग्रेस ने इस देश को आजादी दिलाई थी, उसे कोई गुलाम नहीं बना सकता : पप्पू यादव

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Independent MP from Purnia, Rajesh Ranjan alias Pappu Yadav) ने महागठबंधन और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Independent MP from Purnia, Rajesh Ranjan alias Pappu Yadav) ने महागठबंधन और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,कि सब कुछ तय हो गया है, कांग्रेस ने इस देश को आजादी दिलाई थी, कोई उसे गुलाम नहीं बना सकता। हर तरह की आजादी में कांग्रेस की भूमिका रही है। पप्पू यादव (Pappu Yadav)ने साफ कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से किसी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।

पढ़ें :- IndiGo की नाकामी सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है: राहुल गांधी

कांग्रेस ने देश  को सुई से लेकर परमाणु तक पहुंचाया उसे इग्नोर नहीं किया जा सकता

यादव ने कांग्रेस को आजादी की लड़ाई का प्रमुख स्तंभ बताते हुए उसके सम्मान की रक्षा पर जोर दिया। उनका इशारा गठबंधन में कांग्रेस की सीटों और भूमिका को लेकर चल रही सौदेबाजी की ओर था, जहां वे चाहते हैं कि कांग्रेस को कमजोर न किया जाए।पप्पू यादव ने कहा कि आरजेडी के बारे में तो सब जानते हैं। हम तो आरजेडी के साथ आपसी समझ करके चलते रहते हैं। अब तो आदत सी हो गई है कि हम आरजेडी के तरीके के साथ चलत रहो। जो कांग्रेस देश को आज़ाद कराया, जो कांग्रेस देश के आर्थिक हालात को सुई से लेकर परमाणु तक पहुंचाया उसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। उस कांग्रेस को समझना पड़ेगा ही। उसके कार्यकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ नहीं करिए। कांग्रेस आपका सम्मान कर रही है तो आपको भी करना होगा। कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा गठबंधन को तवज्जो देती है। पार्टी को जो सीट मिलती है उस पर चुनाव लड़ती है। ऐसा कहा जाता आया है कि जिसका फल होता है वह झुक जाता है तो अगर आरजेडी को नेतृत्व करना है तो उन्हीं को रास्ता निकालने की ज़रूरत है। उन्हें अपने गठबंधन को समझना होगा।

सीट बंटवारे के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि आग नेताओं के बीच लगी है, जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है

पप्पू यादव ने सीट बंटवारे के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि आग नेताओं के बीच लगी है। पब्लिक न इस चीज़ से ख़ुश और न ही दुख है। वो जानते हैं कि कोई भी आएगा तो चोर ही आएगा। जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बिहार में हमेशा पॉलिटिकल सॉल्यूशन ढूंढा गया ना कि आर्थिक सॉल्यूशन। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भीख मांगकर थक गए कि बिहार को एक केंद्रीय यूनिवर्सिटी दें।

पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले राहुल गांधी का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, सरकार विदेशी अतिथियों को नेता प्रतिपक्ष से न मिलने को कहती है

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बीते 20 सालों से बिहार में है। एनडीए बिहार में 16 सालों से है। डबल इंजन की सरकार इतने लंबे समय रही। बिहार की मौजूदा प्रति व्यक्ति आय 33 से 36 हज़ार है। लगभग चार करोड़ लोग बाहर काम कर रहे हैं। तीन करोड़ लोग मजदूरी करने गए हैं और 65-67 लाख लोग बिहार छोड़कर पढ़ने गए हैं। इन मुद्दों पर चुनाव के दौरान कभी भी चर्चा ही नहीं होती है। जो लोग अस्थायी से रूप से काम कर रहे हैं और स्थायी करने की मांग कर रहे हैं, उन्हें कुछ पैसे दे दिए जा रहे हैं और वोट ले लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज़रूरत है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन सही मायने पर वह कैडर बेस्ड पार्टी है और हम उसे भूल जाते हैं। वह पार्टी सामाजिक न्याय की बात करती है। CPI(M) पर भी ध्यान देना होगा। कांग्रेस भी कभी भी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से विपरीत नहीं चल सकती। कांग्रेस हमेशा देश के आम लोग, मिडिल क्लास के लोग और ग़रीब लोगों की चर्चा करता है। ये आज़ाद हिंदुस्तान से लेकर आज तक जारी है।

यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आया है, जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर तनाव की खबरें आ रही हैं। पप्पू यादव ने 2024 में अपनी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय कर लिया था। वे खुद को कांग्रेस का सिपाही बताते हैं और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपना नेता मानते हैं। लेकिन बिहार में वे निर्दलीय सांसद हैं, जिससे वे गठबंधन के बाहर रहकर भी प्रभाव डाल सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...