HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस ने लोकसभा में गौरव गोगोई को बनाया उपनेता, सचेतक-मुख्य सचेतक की इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने लोकसभा में गौरव गोगोई को बनाया उपनेता, सचेतक-मुख्य सचेतक की इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi)  को लोकसभा (Lok Sabha) में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। वहीं, आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (MP Kodi Kunnil Suresh) को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर (MP Manickam Tagore) और डॉ. एमडी जावेद (Dr. MD Javed) को सचेतक नियुक्त किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi)  को लोकसभा (Lok Sabha) में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। वहीं, आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (MP Kodi Kunnil Suresh) को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर (MP Manickam Tagore) और डॉ. एमडी जावेद (Dr. MD Javed) को सचेतक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (K C Venugopal) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

पढ़ें :- यह इकोनॉमिक सर्वे जमीनी हालात से बिल्कुल परे है, असलियत में लोगों की हालात ठीक नहीं: गौरव गोगोई

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उन्होंने इस बाबत एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (CPP Chairperson Sonia Gandhi) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया था। जिन्हें बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के निर्देशन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को पूरी उर्जा के साथ उठाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...