गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच कांग्रेस (Congress) की तरफ से पहली प्रतिक्रिया है। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल (MP Shakti Singh Gohil) ने कहा कि, 'ये आरोप उसके नहीं है, जिसने कांग्रेस छोड़ दी है। ये सब बीजेपी ने लिखा है।'
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच कांग्रेस (Congress) की तरफ से पहली प्रतिक्रिया है। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल (MP Shakti Singh Gohil) ने कहा कि, ‘ये आरोप उसके नहीं है, जिसने कांग्रेस छोड़ दी है। ये सब बीजेपी ने लिखा है।’
इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा ने यह तय नहीं किया है? उन्होंने कहा कि सभी के शब्द समान नहीं होते हैं। इसके साथ ही गोहिल ने कहा कि, बीते दिनों आप राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे थे। आपको उनसे मिलने से किसने रोका?हमारे पास आंतरिक लोकतंत्र है। आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासनहीनता के बीच एक पतली रेखा है। भाजपा के पास आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।
गौरतलब है कि, हार्दिक पटेल (Hardik Patel) के काफी दिनों से कांग्रेस से इस्तीफा देने की अटकलें चल रहीं थीं। हालांकि, कई बार उन्होंने इसका खंडन किया। वहीं, आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।