कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, साल के आख़िरी दिन ये याद दिलाना ज़रूरी है कि 2025, भाजपा के 11वें साल में देश कैसा चला? उन्होंने आगे लिखा, मनरेगा ख़त्म कर, करोड़ों ग़रीबों के "काम का अधिकार" छीना, बिना तैयारी कर, बिना BLO ट्रेनिंग के, SIR से करोड़ों लोगों का "वोटिंग का अधिकार" छीना, भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई। इसके साथ ही आर्थिक असमानता की खाई और गहरी हुई, टॉप 1% लोगों के पास भारत की 40% दौलत है।
नई दिल्ली। नए साल के आगमन और वर्ष 2025 के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एसआईआर, मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, कुल मिलाकर 2025 में भी भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन देश की जनता पर हावी रहा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, साल के आख़िरी दिन ये याद दिलाना ज़रूरी है कि 2025, भाजपा के 11वें साल में देश कैसा चला? उन्होंने आगे लिखा, मनरेगा ख़त्म कर, करोड़ों ग़रीबों के “काम का अधिकार” छीना, बिना तैयारी कर, बिना BLO ट्रेनिंग के, SIR से करोड़ों लोगों का “वोटिंग का अधिकार” छीना, भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई। इसके साथ ही आर्थिक असमानता की खाई और गहरी हुई, टॉप 1% लोगों के पास भारत की 40% दौलत है।
उन्होंने आगे लिखा, रूपया, पाताल की ओर गिर रहा, RBI ने $32 बिलियन (2.8 लाख करोड़ रुपये) के US डॉलर बेचे, तो भी बात नहीं बनी। युवा बेरोज़गारी दर अब भी चरम पर, पेपर लीक माफ़िया का खेल जारी रहा। मोदी जी के मित्र “नमस्ते ट्रंप” ने हमारे देश पर पूरे विश्व में सबसे अधिक टैरिफ थोपा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, हमारी शक्तिशाली सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया, पर भाजपा मंत्रियों ने हमारी कर्नल पर की शर्मनाक टिप्पणीयां की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कम से कम 60 बार किया “मध्यस्ता” का दावा, अब तो चीन ने भी “मध्यस्ता” की बात की लेकिन मोदी जी मौन हैं।
खरगे ने आगे लिखा, मणिपुर में मोदी-शाह की नाकाम; पर्दा डालने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया। महंगाई से कोई राहत नहीं, GST कम करना केवल आंकड़ेबाजी निकली गई। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े, यहां तक सुप्रीम कोर्ट के CJI तक को भी नहीं बख़्शा गया। देश की राजधानी दिल्ली समेत, पूरा उत्तर भारत ज़हरीली हवा से जूझ रहा है, कोई रोडमैप नहीं, केवल बड़बोलापन है। अरावली को खनन माफ़िया को सौंप देने की साज़िश; निकोबार, हसदेव, मुंबई मैंग्रोव पर हमला किया गया। कुंभ हो या दिल्ली स्टेशन पर भगदड़; कफ़ सिरप से मासूमों की गई जान, ज़िम्मेदारी किसी की नहीं। कुल मिलाकर 2025 में भी भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन देश की जनता पर हावी रहा।