1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘प्रकाश द्विवेदी पार्ट टाईम BJP विधायक, फुल टाईम बालू माफिया की गुंडागर्दी देखिए…’ कांग्रेस बोली- ये गुंडाराज

‘प्रकाश द्विवेदी पार्ट टाईम BJP विधायक, फुल टाईम बालू माफिया की गुंडागर्दी देखिए…’ कांग्रेस बोली- ये गुंडाराज

यूपी के बांदा जिले सोमवार देर रात मौरंग लदे ओवरलोड दो ट्रकों को छुड़ाने पहुंचे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी (BJP MLA Prakash Dwivedi) की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि बीजेपी विधायक ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया और पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की है।

By santosh singh 
Updated Date

बांदा। यूपी के बांदा जिले सोमवार देर रात मौरंग लदे ओवरलोड दो ट्रकों को छुड़ाने पहुंचे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी (BJP MLA Prakash Dwivedi) की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि बीजेपी विधायक ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया और पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की है। बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों ने खुरहंड पुलिस चौकी (Khurhand Police Station) में हंगामा किया और ट्रकों को छुड़ाने का प्रयास किया। एसडीएम (SDM) की तहरीर पर चार नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों पर 10 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि एफआईआर (FIR) में विधायक का नाम नहीं है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर एक्स पोस्ट पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा कि यूपी में एक BJP विधायक हैं। प्रकाश द्विवेदी, इन्हें बालू माफिया कहा जाता है।’बालू माफिया’ (Sand Mafia) BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी (BJP MLA Prakash Dwivedi) के दो ट्रक अवैध रूप से मौरंग लादकर जा रहे थे। रास्ते में SDM अमित शुक्ला (SDM Amit Shukla) ने विधायक जी के ट्रक रोक लिए और थाने ले जाने लगे।

इसकी जानकारी ‘बालू माफिया’ (Sand Mafia)  BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी (BJP MLA Prakash Dwivedi) को हुई। उन्होंने पहले फोन कर SDM को धमकाया- ‘ट्रक मेरे हैं, तुरंत उन्हें छोड़ दो। SDM ने ट्रक छोड़ने से मना किया। BJP विधायक ने फोन पर कहा कि ‘वहीं रुको, अभी आकर तुम्हारी औकात दिखाता हूं।’ BJP विधायक अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही SDM को दो तमाचे जड़ दिए। पास ही खड़े यूपी पुलिस के जवान ने बीच-बचाव किया तो विधायक जी ने उसे भी जमकर मारा।

इस दौरान BJP विधायक भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे और आइंदा से ऐसी गलती करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह पूरा मामला करीब एक घंटे चला, बाद में अधिकारियों ने विधायक जी से माफी मांगी और कहा आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। ये है कि BJP का गुंडाराज, जहां बालू माफिया खुलेआम अधिकारियों और यूपी पुलिस को पीट रहे हैं और अपना अवैध धंधा चला रहे हैं।

यूपी कांग्रेस ने अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा कि प्रकाश द्विवेदी पार्ट टाईम विधायक, फुल टाईम बालू माफिया (Sand Mafia)   की गुंडागर्दी देखिए। लिखा कि विधायक के दो ओवरलोड ट्रक को एसडीएम ने रोक लिया। ट्रक पकड़े जाने की जानकारी विधायक जी तक पहुंची। उन्होंने रौब झाड़ते हुए एसडीएम साहब को फोन पर धमकाया- ‘ट्रक मेरे हैं, तुरंत उन्हें छोड़ दो।’

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एसडीएम साहब विधायक जी की धमकी से नहीं घबराए और ट्रकों को छोड़ने से मना कर दिया। बस फिर क्या था? विधायक जी अपने काफिले के साथ पहुंचे और एसडीएम को दो थप्पड़ जड़ दिए। नज़दीक खड़े पुलिस के जवान ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो विधायक ने उसे भी पीट दिया।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

अधिकारियों ने जब माफी मांगी तब जाकर विधायक जी का गुस्सा शांत हुआ। यह घटना दर्शाती है कि भाजपा सरकार में ईमानदारी करने पर सज़ा मिलती है और घोटाला/भ्रष्टाचार करने पर ईनाम। यही है भाजपा का ‘गुंडाराज’ मॉडल।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...