1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोली-‘कायर नहीं लड़ सकते इस लड़ाई को ‘

आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोली-‘कायर नहीं लड़ सकते इस लड़ाई को ‘

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह केवल बहादुरी से लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह केवल बहादुरी से लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की अगुवाई प्रियंका गांधी कर रही हैं। उन्होंने 2019 में जब से पार्टी के यूपी प्रभारी के रूप में पदभार संभाला है। कांग्रेस ने राज्य में तीन बड़े नेताओं को खो दिया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके साथ यूपी के प्रभारी थे, लेकिन अगले साल (2020) उन्होंने पार्टी छोड़ दी। मध्य प्रदेश के कई विधायकों को अपने साथ ले गए, जिससे राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...