1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. यह तो बहुत छोटी सी दिक्कत है समझ कर जरा भी नजरअंदाज न करें पैरों की सूजन, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

यह तो बहुत छोटी सी दिक्कत है समझ कर जरा भी नजरअंदाज न करें पैरों की सूजन, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

वैसे पैरों में सूजन के कई कारण हो सकते है। खून की कमी और थकावट या फिर अधिक देर तक कुर्सी पर या पैरों को लटका कर बैठने से भी सूजन आ जाती है। अगर काफी समय से पैरों में सूजन की समस्या है तो सतर्क हो जाने की जरुरत है। इसके अलावा अनियमित दिल की धड़कन, छिड़छिड़ापन, पीठ और पेट में दर्द या अधिक पसीना आना भी दिल की रोग की तरफ बड़ा इशारा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

वैसे पैरों में सूजन के कई कारण हो सकते है। खून की कमी और थकावट या फिर अधिक देर तक कुर्सी पर या पैरों को लटका कर बैठने से भी सूजन आ जाती है। अगर काफी समय से पैरों में सूजन की समस्या है तो सतर्क हो जाने की जरुरत है। इसके अलावा अनियमित दिल की धड़कन, छिड़छिड़ापन, पीठ और पेट में दर्द या अधिक पसीना आना भी दिल की रोग की तरफ बड़ा इशारा है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

यह दिल के रोग की तरफ इशारा हो सकता है। अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यह समस्या धीरे धीरे विकसित होती है। इससे कोरोनरी आर्टरी डिसीज या हार्ट फेल हो सकता है। एनजाइना सीने में दर्द भी दिल के रोगो का कारण हो सकता है।

हार्ट अटैक के ज्यादातर मामलों में छाती के बीच में या बाईं ओर असुविधा होती है, बेचैनी महसूस होती है। यह बेचैनी कुछ मिनटों के लिए हो सकती है और कई बार कुछ देर रुकने के बाद वापस दिक्कत महसूस होती है। इस बेचैनी के दौरान अहसज दबाव, दिल को निचोड़ने जैसा और दर्द महसूस होता है।

सीने में तकलीफ के साथ सांस लेने में दिक्कत की समस्या होती है, लेकिन सीने में दिक्कत से पहले भी सांस लेने में समस्या हो सकती है।
कमजोरी महसूस करना, हल्का-हल्का और बेहोशी सी छाना।  यही नहीं ठंडा पसीना भी आ सकता है।
जबड़े, गर्दन और पीठ में दर्द व असहज महसूस होना।
एक या दोनों बाहों य कंधों में दर्द और असहज महसूस होना।
हार्ट अटैक के अन्य लक्षणों में असामान्य और बिना किसी कारण के थकान, मतली या उल्टी आना भी शामिल हैं। ये लक्षण आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा दिखते हैं।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...