HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Iron Deficiency: शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Iron Deficiency: शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

आमतौर पर शरीर में खून की कमी होने पर अनार या फिर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी कई चीजें होती हैं जिनका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Iron Deficiency: शरीर के लिए आयरन बेहद जरुरी होता है। यहां तक की हीमोग्लोबिन  (hemoglobin) के लिए आयरन बेहद जरुरी होता है। आयरन की मदद से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। मसल्स की ग्रोथ मजबूत होती है। अधिकतर महिलाओं में आयरन की कमी होती है।

पढ़ें :- आईसीएसई कक्षा 10, आईएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 6 मई को घोषित किए जाएंगे : सीआईएससीई

जिसकी वजह से खून की कमी और एनीमिया जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर शरीर में खून की कमी होने पर अनार या फिर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी कई चीजें होती हैं जिनका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। जैसे मटर, सोयाबिन और राजमा में अच्छी मात्रा में आयरन (Iron) पाया जाता है। अगर आप डेली पर्याप्त मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

इसके अलावा खजूर, आलूबुखारा, अंजीर और किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन (Iron) पाया जाता है। इनका सेवन करने से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। आलूबुखारा में आयरन की मात्रा अधिक नहीं होती है लेकिन इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन सोखने में हेल्प करता है। अंजीर में अच्छी मात्रा में आयरन (Iron) पाया जाता है।

डेली दो अंजीर का सेवन करने मात्र से ही आयरन (Iron) की कमी को पूरा किया जा सकता है।काले तिल का सेवन करने से भी शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। काजू का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा कम होता है साथ ही आयरन (Iron) की कमी भी पूरी होती है। डेली पर्याप्त मात्रा में काजू का सेवन करने से सेहत को अन्य भी कई फायदे होते हैं।

पढ़ें :- Video-अग्निवीर पिंकू कुमार को गांव वाले बुलाते हैं नकली फौजी,राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि मैं आपकी शादी में आऊंगा…
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...