बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण विश्व स्तर पर किसी भी अन्य बीमारी की तुलना में हृदय रोग से प्रभावित लोगों की संख्या कहीं अधिक है।
Cooking Oil : बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण विश्व स्तर पर किसी भी अन्य बीमारी की तुलना में हृदय रोग से प्रभावित लोगों की संख्या कहीं अधिक है। भारत जैसे विकासशील देशों में इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। आप प्रतिदिन जिस प्रकार का खाना पकाने का तेल इस्तेमाल करते हैं, वह आपके हृदय के स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव डाल सकता है। भारतीय खाना पकाने में अक्सर तेल को 170°C से अधिक तापमान तक गर्म किया जाता है, जिससे हृदय के लिए उपयुक्त सही तेल का चुनाव करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
रोजाना खाना बनाने के लिए “सबसे अच्छा” तेल चुनना इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का खाना बना रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोज खाना बनाने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है।
1. सरसों का तेल
उत्तर और पूर्वी भारत में इस तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी लोकप्रिय है।
क्यों अच्छा है: इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का सही संतुलन होता है। इसका स्मोक पॉइंट (वह तापमान जिस पर तेल जलने लगता है) काफी अधिक होता है, इसलिए यह तलने और भूनने के लिए सुरक्षित है।
इस बात का रखें ध्यान: इसे हमेशा तब तक गरम करें जब तक कि इसमें से धुआं न निकलने लगे, ताकि इसका तीखापन कम हो जाए।
2. मूंगफली का तेल
क्यों अच्छा है: इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) अच्छी मात्रा में होता है, जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इसका स्वाद बहुत हल्का होता है, इसलिए यह खाने का असली स्वाद नहीं बदलता।
बेस्ट यूज: हर तरह की कुकिंग और डीप फ्राइंग के लिए।
3. तिल का तेल
क्यों अच्छा है: दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए यह सबसे बेस्ट है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Sesamol) होते हैं जो गरम करने पर भी नष्ट नहीं होते।
फायदा: यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।