1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की खुली पोल, आंधी-बारिश से हुआ क्षतिग्रस्त हुई पानी की टंकी

जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की खुली पोल, आंधी-बारिश से हुआ क्षतिग्रस्त हुई पानी की टंकी

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की पोल एक बार फिर खुल गई। हल्की बारिश और हवा में ही बन रही पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होकर लटक गई। ये पहला मामला नहीं है ज​ब पानी की टंकी का ये हाल हुआ है। इससे पहले भी कई टंकियां प्रदेश में गिर चुकी हैं। दरअसल, ये मामला सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक के रामापुर विशुनपुर गांव का है....

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की पोल एक बार फिर खुल गई। हल्की बारिश और हवा में ही बन रही पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होकर लटक गई। ये पहला मामला नहीं है ज​ब पानी की टंकी का ये हाल हुआ है। इससे पहले भी कई टंकियां प्रदेश में गिर चुकी हैं। दरअसल, ये मामला सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक के रामापुर विशुनपुर गांव का है, जहां जल जीवन मिशन के तहत बन रही स्टील बॉडी ओवरहेड टैंक सोमवार को आई आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त हो गयी। आंधी के कारण टैंक का ऊपरी हिस्सा मुड़कर नीचे लटक गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है।

पढ़ें :- UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट विस्तार की आ गई फाइनल डेट, ये विधायक बनेंगे मंत्री

बताया जा रहा है कि, टैंक ​के निर्माण का कार्य कई महीनों से चल रहा था। सोमवार को आई आंधी और बारिश ने निर्माणाधीन स्टील टैंक का ऊपरी हिस्सा मुड़कर नीचे की ओर लटक गया। ये देख ग्रामीणों ने संबंधित लोगों को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत वाली जल जीवन मिशन योजना में ऐसी घटनाएं लोगों का भरोसा कमजोर करेंगी। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि, इससे पहले भी यूपी में कई पानी की टंकियां गिर चुकी हैं, जिसको लेकर जल जीवन मिशन के तहत हो रहे काम पर सवाल उठ चुका है। इसके साथ ही, इसमें फैले भ्रष्टाचार को भी उजागर हो चुका है। ऐसे में अब सिद्धार्थनगर में हवा के झोके में पानी की टंकी लटक गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

इससे पहले भी यूपी में गिर चुकी हैं कई टंकियां
. सीतापुर के महमूदाबाद में (मई 2025) में चुनका गांव में 5.31 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी भरभराकर गिर गई थी। इसको लेकर जल जीवन मिशन के काम में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

. महोबा (फरवरी 2026): 65 लाख रुपये की टंकी टेस्टिंग के अगले दिन ही फट गई/दरारें पड़ गईं। पानी फव्वारे की तरह बहने लगा।

पढ़ें :- यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक नौकरी देने का रिकॉर्ड : सीएम योगी

. लखीमपुर खीरी (अप्रैल 2025): 3.5 करोड़ रुपये की ओवरहेड टैंक ट्रायल के दौरान फट गयी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...