1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार की एनडीए सरकार ने पुल गिरने का 21 वर्षों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भ्रष्टाचार का इससे भी चाहिए बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण : तेजस्वी यादव

बिहार की एनडीए सरकार ने पुल गिरने का 21 वर्षों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भ्रष्टाचार का इससे भी चाहिए बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav, Leader of the Opposition in the Bihar Legislative Assembly) ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि बिहार की एनडीए सरकार ने पुल गिरने का 21 वर्षों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे भी बड़ा चाहिए भ्रष्टाचार का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण। और अब भ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर (Bhagalpur) में विक्रमशिला पुल (Vikramshila Bridge) ने गंगा नदी (Ganges River) में समाधि ले ली।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav, Leader of the Opposition in the Bihar Legislative Assembly) ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि बिहार की एनडीए सरकार ने पुल गिरने का 21 वर्षों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे भी बड़ा चाहिए भ्रष्टाचार का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण। और अब भ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर (Bhagalpur) में विक्रमशिला पुल (Vikramshila Bridge) ने गंगा नदी (Ganges River) में समाधि ले ली। भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए।

पढ़ें :- नालंदा: मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ, 35 बच्चे बीमार

भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली

पढ़ें :- बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी...सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

विगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है, लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया। जिस वक्त पुल गिरा अनेक वाहन पुल पर थे लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। तेजस्वी यादव ने लिखा कि विगत दो साल में बिहार में 100 से अधिक पुल-पुलिया गिरे है तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है।

पढ़ें :- VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

टूट रहे हैं वो पुल, जिनका काम है जोड़ना, बिहार में बीच से टूटा पुल और गंगा में समाया पिलर : अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि टूट रहे हैं वो पुल, जिनका काम है जोड़ना। बिहार में बीच से टूटा पुल और गंगा में समाया पिलर। बता दें कि बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार की देर रात करीब 1:10 बजे पुल का एक पिलर ध्वस्त हुआ और उस पर टिका स्लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया। देर रात पुल टूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आवाजाही रोक दी थी, जिससे स्लैब गिरने के दौरान कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा नुकसान टल गया।

सुप्रीम कोर्ट सिटिंग जज के देखरेख में गिरते हुए पुलों का संज्ञान लेते हुए CBI ED से जांच कराने का आदेश दे

पढ़ें :- पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन पर हमला, सांसद ने कहा-चाकू से हमले की कोशिश की गई

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वीडियो रिपोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट सिटिंग जज के देखरेख में गिरते हुए पुलों का संज्ञान लेते हुए CBI ED से जांच कराने का आदेश दे। आखिर क्या कारण है कि बिहार और गुजरात में सबसे ज्यादा पुल गिर रहे हैं? भ्रष्टाचार और घोटाला ने बिहार की कमर तोड़ दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...