1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी जी ने 2024 लोकसभा चुनाव में कहा कि विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे, 2026 में कह रहे हैं सोना खरीदना बंद करो, अब वक्त कर रहा है सच-झूठ का हिसाब : तेजस्वी यादव

मोदी जी ने 2024 लोकसभा चुनाव में कहा कि विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे, 2026 में कह रहे हैं सोना खरीदना बंद करो, अब वक्त कर रहा है सच-झूठ का हिसाब : तेजस्वी यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक रैली के दौरान देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीददारी से बचने की बड़ी अपील की है। पीएम मोदी (PM Modi)  की इस अपील पर दिल्ली और देश के ज्वैलरी और सोने के कारोबार से जुड़े हुए व्यापारियों और कंपनियों में हड़कंप मच गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक रैली के दौरान देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीददारी से बचने की बड़ी अपील की है। पीएम मोदी (PM Modi)  की इस अपील पर दिल्ली और देश के ज्वैलरी और सोने के कारोबार से जुड़े हुए व्यापारियों और कंपनियों में हड़कंप मच गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of the Opposition in the Bihar Legislative Assembly) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- पीएम मोदी देश के युवाओं का सपना तोड़कर, उन्हें बेच रहे हैं विकसित भारत का चश्मा : कन्हैया कुमार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of the Opposition in the Bihar Legislative Assembly)  ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी जी कहते थे कि विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। अब 2026 में मोदी जी अब आप कह रहे हैं कि सोना खरीदना बंद करो। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। साहब कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...