1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव मतगणना के बीच ममता बनर्जी का सनसनीखेज आरोप, बोलीं- ‘काउंटिंग सेंटर्स को लूट रही बीजेपी’

पश्चिम बंगाल चुनाव मतगणना के बीच ममता बनर्जी का सनसनीखेज आरोप, बोलीं- ‘काउंटिंग सेंटर्स को लूट रही बीजेपी’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) साउथ कोलकाता स्थित मतगणना केंद्र पहुंच गई हैं। उन्होंने केंद्रों में वोटों की लूट का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा, कि वे हमारे केंद्रों में लूट मचा रहे हैं। फिलहाल, भवानीपुर में वह शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के मुकाबले पांच हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) साउथ कोलकाता स्थित मतगणना केंद्र पहुंच गई हैं। उन्होंने केंद्रों में वोटों की लूट का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा, कि वे हमारे केंद्रों में लूट मचा रहे हैं। फिलहाल, भवानीपुर में वह शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के मुकाबले पांच हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) के भवानीपुर काउंटिंग सेंटर (Bhabanipur Counting Center) पहुंचने के तुरंत बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पढ़ें :- EC वही बस उम्मीदवार थे दो, मीनाक्षी नटराजन को बिना सुनवाई अयोग्य घोषित, BJP समर्थित परिमल नाथवानी को अभयदान : राहुल गांधी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा मैदान इलाके में बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया।

‘हम जमीन पर डटे हैं, बस चुनाव आयोग के आंकड़ों का इंतजार’: सयानी घोष

तृणमूल नेता सयानी घोष (Trinamool Leader Sayani Ghosh) ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी टीम शुरू से मैदान में मजबूती के साथ बनी हुई है और आगे भी रहेगी। उन्होंने लिखा कि अब उन्हें बस चुनाव आयोग (Election Commission) के फाइनल डेटा के अपलोड होने का इंतजार है।

पढ़ें :- Video-पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को खिलाई झालमुड़ी, चुनाव में बनी थी बड़ा मुद्दा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...