क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार का पालतू कुत्ता ‘ब्रूडो’ पिछले चार दिनों से लापता है। पांच साल का लैब्राडोर 12 अक्टूबर को सुबह टहलने के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा...
डिजिटल। क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार का पालतू कुत्ता ‘ब्रूडो’ पिछले चार दिनों से लापता है। पांच साल का लैब्राडोर 12 अक्टूबर को सुबह टहलने के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, मगर अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
CCTV में आखिरी बार दिखा ब्रूडो
परिवार के मुताबिक ब्रूडो रोज की तरह सुबह बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। सोसाइटी, पार्क और आसपास की जगहों पर उसे ढूंढा गया। CCTV फुटेज में वह घर से निकलकर पार्क की तरफ जाता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
रिंकू की बहन ने सोशल मीडिया पर की अपील
बुधवार शाम अलीगढ़ में रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर ब्रूडो की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को ब्रूडो कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो परिवार तक पहुंचाने में मदद करें। परिवार की कोशिशें लगातार जारी हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने से ब्रूडो को ढूंढने में मदद मिल सकती है।
View this post on Instagram