1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार

बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार

पंजाब के अमृतसर देहात क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। देहात क्षेत्र के गांव गल्लूवाल में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह दस बजे के आस-पास की है, जब युवक अपनी मोटरसाइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर देहात क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। देहात क्षेत्र के गांव गल्लूवाल में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह दस बजे के आस-पास की है, जब युवक अपनी मोटरसाइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। हत्यारोपी बदमाश युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आस-पास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप को लेकर पंजाब में शुरू किया हस्ताक्षर कैंपेन, भूपेश बघेल बोले-राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

पंजाब के अमृतसर देहात क्षेत्र के राजाताल गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र मेजर सिंह मजदूरी करता था। सोमवार सुबह दस बजे वह घर से खाना लेकर मजदूरी करने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। अभी वह अपने घर से कुछ ही दूर गल्लूवाल गांव पहुंचा ही था कि पहले से वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने सोनू सिंह पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी। बदमाशों ने सोनू के इतने पास से गोली मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को रंजिश, लूट या किसी पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देख रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। वहीं दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...