1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Culture Ministry Recruitment: लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के पदों पर यहां निकली बम्पर भर्ती, ये डिग्री वाले ऐसे करें अप्लाई

Culture Ministry Recruitment: लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के पदों पर यहां निकली बम्पर भर्ती, ये डिग्री वाले ऐसे करें अप्लाई

जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. संस्कृति मंत्रालय में वैकेंसी निकली है. यहां केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय के तहत लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (Library And Information Assistant)के पद रिक्त हैं. इन रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवार के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Culture Ministry Recruitment 2024: जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. संस्कृति मंत्रालय में वैकेंसी निकली है. यहां केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय के तहत लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (Library And Information Assistant)के पद रिक्त हैं. इन रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवार के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. कैंडिडेट्स मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट indiaculture.gov.in के जरिए इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- मीरा का पुनर्जन्म, 'मिहिरा' : कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति

इस तारीख तक करें आवेदन

  • संस्कृति मंत्रालय की इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

रिक्त पदों की संख्या

  • इस भर्ती के माध्यम से संस्कृति मंत्रालय में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
  • आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए.
  • इसके साथ ही संबंधित काम का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित की गई है. इससे ज्यादा आयु के युवा इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं.

इतनी मिलेगी सैलरी

लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक हर महीने दिए जाएंगे.

देखें यहां आवेदन लिंक

https://www.indiaculture.gov.in/

पढ़ें :- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी

इस पते पर भेजें आवेदन

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए बाद उम्मीदवार संस्कृति मंत्रालय को इस पते पर भेज सकते हैं.
  • पता है- संस्कृति मंत्रालय, सचिव 502-सी विंग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली -110001

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...