1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चक्रवात ने लिया खतरनाक रुप: आज तट से टकराएगा बिपरजॉय, भारी तबाही की चेतावनी

चक्रवात ने लिया खतरनाक रुप: आज तट से टकराएगा बिपरजॉय, भारी तबाही की चेतावनी

कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते गुजरात और महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 33 टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही सेना की भी तैनाती की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात के तटों की तरफ चक्रवात बिपरजॉय बढ़ते जा रहा है और बेहद ही खतरनाक रूप ले लिया है। बताया जा रहा है गुरुवार शाम तक ये बिपरजॉय कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। इस दौरान मौसम विभाग ने भारी तबाही की आशंका जताई है।

पढ़ें :- Cyclone Michaung: तेज हुई चक्रवात 'मिचौंग' की रफ्तार, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते गुजरात और महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 33 टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही सेना की भी तैनाती की गई है।

तटवर्ती से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए आश्रय घरों में पहुंचा दिया गया है। चक्रवात के बाद यातायात व बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए करीब छह सौ टीमें बनाई गई हैं। मौसम विभाग की माने तो चक्रवात बिपरजॉय रास्ता बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर कच्छ व सौराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है।

इसके तट से टकराने से पहले ही महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवात के तट के टकराने के समय 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो 150 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

पढ़ें :- Cyclone Tej : चक्रवाती तूफान 'तेज' 20 अक्टूबर को ले सकता है रौद्र रूप, इन राज्यों में मचाएगा तबाही!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...