1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. D Gukesh Prize Money: डी गुकेश सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बनकर हुए मालामाल; 17 दिन में कर ली छप्परफाड़ कमाई

D Gukesh Prize Money: डी गुकेश सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बनकर हुए मालामाल; 17 दिन में कर ली छप्परफाड़ कमाई

D Gukesh Prize Money: भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है। वह 138 साल के चेस के इतिहास में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन गए हैं। चीन के दिग्गज डिंग लिरेन के खिलाफ 14वीं बाजी जीतकर गुकेश भारत के दूसरे वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी हैं। इससे पहले विश्वनाथन आनंद ने यह गौरव हासिल किया था। वहीं, वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ ही युवा खिलाड़ी ने छप्परफाड़ कमाई भी कर ली है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हुए बागी! तोड़ेंगे NDA से नाता, BJP पर लगाया बेईमानी का आरोप

दरअसल, FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 की 14वीं और अंतिम बाजी में भारत के डी. गुकेश ने चीन के दिग्गज डिंग लिरेन 7.5-6.5 से हराया। इसका आयोजन 17 दिनों तक सिंगापुर में हुआ। वहीं, चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद डी गुकेश को प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपये मिले। FIDE नियमों के हवाले से रिपोर्ट्स के अनुसार, FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 के लिए कुल प्राइज़ मनी $2.5 मिलियन है, जो लगभग ₹20.75 करोड़ है। जिसमें खिलाड़ियों को प्रत्येक जीत के लिए $200,000 (लगभग ₹1.68 करोड़) दिए जाते हैं, जबकि शेष प्राइज मनी दोनों प्रतियोगियों के बीच समान रूप से विभाजित की जाती है।

इस चैंपियनशिप में गुकेश ने तीन गेम- गेम 3, 11 और 14 जीतकर $600,000, लगभग ₹5.04 करोड़ कमाए। जबकि, डिंग लिरेन को गेम 1 और 2 जीतने पर $400,000, लगभग ₹3.36 करोड़ मिले। शेष $1.5 मिलियन गुकेश और डिंग के बीच समान रूप से विभाजित किए गए। इसके साथ, गुकेश ने कुल मिलाकर $1.35 मिलियन, लगभग ₹11.34 करोड़ कमाए, जबकि डिंग ने $1.15 मिलियन, लगभग ₹9.66 करोड़ कमाए।

बता दें कि चेन्नई के रहने वाले गुकेश, विश्वनाथन आनंद की अकादमी में ट्रेनिंग लेते हैं, जो पांच बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने लघु व सीमांत किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब महज छह फीसदी ब्याज पर मिलेगा लोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...