1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dahi wale chhole: आज थोड़ी अलग स्टाइल से बनाएं छोला, ट्राई करें दही वाले छोले की रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

Dahi wale chhole: आज थोड़ी अलग स्टाइल से बनाएं छोला, ट्राई करें दही वाले छोले की रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

अगर वही पुराने तरीके से छोला खाकर बोर हो गई है तो आज हम आपको थोड़ी अलग स्टाइल में छोला बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे देखकर ही बच्चों और बड़ों के मुंह में पानी आ जाएगा। खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Dahi wale chhole: अगर वही पुराने तरीके से छोला खाकर बोर हो गई है तो आज हम आपको थोड़ी अलग स्टाइल में छोला बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे देखकर ही बच्चों और बड़ों के मुंह में पानी आ जाएगा। खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी

दही वाले छोले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

1 कप छोले (रातभर भिगोए हुए)

1/2 कप दही

2 टमाटर (प्यूरी बनाएँ)

पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

पढ़ें :- कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर दिखाए गए काले झंडे, 'वापस जाओ' के लगे नारे

1/2 चम्मच गरम मसाला

1 चम्मच चाट मसाला

1 चम्मच जीरा

नमक स्वादानुसार

2 चम्मच तेल

हरा धनिया (गार्निश के लिए)

पढ़ें :- ईरान भारी पड़ने लगा तो अमेरिका ने की चीन को युद्ध में खींचने की कोशिश, ट्रंप ने ड्रैगन को दिया बड़ा ऑफर

दही वाले छोले बनाने का तरीका

प्रेशर कुकर में छोले, नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएँ।
एक पैन में तेल गरम करें, जीरा डालें और फिर प्याज भूनें।
अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें, फिर टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया, गरम मसाला) मिलाएँ।
अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और धीमी आंच पर पकाएँ।
पके हुए छोले डालकर 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
गैस बंद करें, ऊपर से चाट मसाला और हरा धनिया डालें।

गरमा-गरम दही वाले छोले तैयार! पूरी, भटूरे या चावल के साथ परोसें!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...