HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dalveer Singh jeevan parichay : दलवीर सिंह ने इस सीट पर खत्म किया 24 साल का सूखा, बने चौथी बार विधायक

Dalveer Singh jeevan parichay : दलवीर सिंह ने इस सीट पर खत्म किया 24 साल का सूखा, बने चौथी बार विधायक

Dalveer Singh jeevan parichay : यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) में निर्वाचन क्षेत्र - 72, बरौली विधानसभा सीट (Constituency - 72, Barauli Assembly seat) पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दलवीर सिंह (Dalveer Singh) को 17 वीं विधानसभा चुनाव (17th assembly election) में 1,25,545 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह को 86,782 वोट मिले थे। बरौली विधानसभा सीट (Barauli Assembly Seat) पर आखिरी बार 1993 में बीजेपी प्रत्याशी मुनीष गौड़ ने इस सीट पर कमल खिलाया था। इसके 24 साल बाद 2017 में भाजपा के दलवीर सिंह (Dalveer Singh)  ने इस सीट (Barauli Assembly Seat) पर कमल खिलाया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dalveer Singh jeevan parichay : यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) में निर्वाचन क्षेत्र – 72, बरौली विधानसभा सीट (Constituency – 72, Barauli Assembly seat) पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दलवीर सिंह (Dalveer Singh) को 17 वीं विधानसभा चुनाव (17th assembly election) में 1,25,545 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह को 86,782 वोट मिले थे। बरौली विधानसभा सीट (Barauli Assembly Seat) पर आखिरी बार 1993 में बीजेपी प्रत्याशी मुनीष गौड़ ने इस सीट पर कमल खिलाया था। इसके 24 साल बाद 2017 में भाजपा के दलवीर सिंह (Dalveer Singh)  ने इस सीट (Barauli Assembly Seat) पर कमल खिलाया था।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

ये है पूरा सफरनामा

नाम – दलवीर सिंह
निर्वाचन क्षेत्र – 72, बरौली विधानसभा सीट
जिला – अलीगढ़,
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- जयपाल सिंह
जन्‍म तिथि- 02 दिसम्बर, 1945
जन्‍म स्थान- अलीगढ़
धर्म- हिन्दू
जाति- क्षत्रिय/ठाकुर
शिक्षा- बीए, बीएड, एलएलबी
विवाह तिथि- 05 मई, 1962
पत्‍नी का नाम- बर्फी देवी
सन्तान- एक पुत्र, दो पुत्रियां
व्‍यवसाय- कृषि
मुख्यावास-ग्राम-हीरापुर वीरपुरा ब्‍लॉक – गभाना, तहसील-गभाना, जिला-अलीगढ़

राजनीतिक योगदान
1991 ग्यारहवीं विधानसभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
1991-1992 सदस्य, प्राक्कलन समिति
1996-2002 तेरहवीं विधानसभा के सदस्य दूसरी बार निर्वाचित
1997-1998 सदस्य, याचिका समिति
1997-1998 सदस्य, शासन की सिंचाई व श्रम समिति
1996-2002 राज्य मंत्री, खेलकूद, पर्यटन, गन्ना विकास विभाग ( कल्याण सिंह, राम प्रकाश व राजनाथ सिंह मंत्रिमण्डल)
2012-2017 सोलहवीं विधानसभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित
2012-2017 नेता विधान मंडल दल राष्ट्रीय लोक दल
2012-2013 सदस्य, सरकारी आश्वासन सम्बन्धी समिति
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य चौथी बार निर्वाचित

1- अध्यक्ष छात्र संघ, अलीगढ़
2- अध्यक्ष, सहकारी संघ गभाना, अलीगढ़ वर्ष 1978
3- अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अलीगढ़ वर्ष 1980
4- ब्लाक प्रमुख, चण्डौस दो बार निर्वाचित 1983 एव 1989
5- महामंत्री, उ0प्र0 ब्लाक प्रमुख संगठन
6- अध्यक्ष, जिला काग्रेंस कमेटी अलीगढ़ वर्ष 1992
7- प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश
8- सदस्य, जांच समिति उ0प्र0 शासन
9- सदस्य, लोक निर्माण स्थाई समिति उ0प्र0 शासन
10- सदस्य, पुलिस स्थाई समिति उ0प्र0 शासन
11- सदस्य, चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ
12- अध्यक्ष एवं प्रबन्धक, श्री कल्यान इंटर कॉलेज, वीरपुरा, अलीगढ़ 

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...