पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की खूबसूरती निहारने के लिए पर्यटक बेताब रहते है। सैलानी दार्जिलिंग में विशेष टॉय ट्रेन से पहाड़ों की ब्यूटी निहारते है। इस बार दुर्गापूजा सीजन पर्यटकों को खास तोहफा मिलने जा रहा है।
Darjeeling Toy Train : पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की खूबसूरती निहारने के लिए पर्यटक बेताब रहते है। सैलानी दार्जिलिंग में विशेष टॉय ट्रेन से पहाड़ों की ब्यूटी निहारते है। इस बार दुर्गापूजा सीजन पर्यटकों को खास तोहफा मिलने जा रहा है।
दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर में शामिल दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) आगामी त्योहारी सीजन (Upcoming festive season) को देखते हुए 1 अक्टूबर से विशेष टॉय ट्रेन (Special Toy Train) भ्रमण सेवाएं शुरू करने जा रहा है। विशेष सेवाओं में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर (Nobel Laureate Rabindranath Tagore) को श्रद्धांजलि देते हुए शुरू की जा रही ‘मुक्तधारा’ ( ‘muktdhara’)और भाप इंजन से चलने वाली ‘रेड पांडा’ ( ‘Red Panda’ ) टॉय ट्रेन मुख्य आकर्षण होंगी।
DHR की अधिकारी प्रतीक्षा छेत्री ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली इन विशेष टूरिस्ट सेवाओं का उद्देश्य पर्यटकों को दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक रेलवे का अनूठा अनुभव प्रदान करना है।