1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Darjeeling Train Accident : जिंदगी बचाने की जंग जारी, अब तक 15 की मौत और 60 घायल, अपनों को तलाश रहे हैं लोग

Darjeeling Train Accident : जिंदगी बचाने की जंग जारी, अब तक 15 की मौत और 60 घायल, अपनों को तलाश रहे हैं लोग

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Kanchanjunga Express Train) को टक्कर मार दी। अब तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों की संख्या लगभग 60 बताई जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Kanchanjunga Express Accident Live : पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Kanchanjunga Express Train) को टक्कर मार दी। अब तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों की संख्या लगभग 60 बताई जा रही है। यह हादसा जलपाईगुड़ी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस सियालदाह जा रही थी।

पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल

पीएम मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  (Railways Minister Ashwini Vaishnaw)  भी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

10 बसें दुर्घटना स्थल पर रवाना

उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम (NBSTC ) के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchanjunga Express) के फंसे हुए यात्रियों को बचाने के लिए उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की 10 बसें दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुई हैं। इसके अलावा, सिलीगुड़ी तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से सिलीगुड़ी-कोलकाता के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं आज दोपहर से चालू होंगी।

सिलीगुड़ी में सुबह से हो रही है भारी बारिश,बचाव कार्य में आ रही है बाधा

सिलीगुड़ी में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है। जिस लाइन पर हादसा हुआ, वह कोलकाता से सिलीगुड़ी तक का मुख्य रेल संपर्क मार्ग है। इसके चलते लंबी दूरी की रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

पढ़ें :- बाल विवाह के उन्मूलन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र ,भारत से उठी मांग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...