1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दाऊद इब्राहिम के बहनोई की गोली मारकर हत्या, रिसेप्शन में मारी गई गोली

यूपी में दाऊद इब्राहिम के बहनोई की गोली मारकर हत्या, रिसेप्शन में मारी गई गोली

Dawood Ibrahim Brother in Law Shot: यूपी के जलालाबाद (Jalalabad) में भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम  (Dawood Ibrahim) के बहनोई की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के जलालाबाद (Jalalabad) में अपने भतीजे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का जीजा पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

Dawood Ibrahim Brother in Law Shot: यूपी के जलालाबाद (Jalalabad) में भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम  (Dawood Ibrahim) के बहनोई की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के जलालाबाद (Jalalabad) में अपने भतीजे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का जीजा पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है।

पढ़ें :- NEET परीक्षा में खुद को असफल समझ आत्महत्या कर बैठी छात्रा, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, निहाल खान (Nihal Khan) भारत के भगोड़े आतंकवादी दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का बहनोई था, जो जलालाबाद में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था, लेकिन कथित तौर पर उसकी किसी के साथ बहस होने लगी और ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई, कि उसे गोली मार दी गई।

दाऊद के बहनोई की हत्या

निहाल खान (Nihal Khan) भगोड़े आतंकवादी दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) का बहनोई था, उसके परिवार के सूत्रों ने गुरुवार को उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। निहाल, जलालाबाद के चेयरमैन शकील खान (Jalalabad Chairman Shakeel Khan) का साला भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में निहाल खान (Nihal Khan)  ने कथित तौर पर शकील की भतीजी के साथ भागकर शादी कर ली थी और बाद में मामला “समझौता” के तहत सुलझा लिया गया था।

शकील ने कहा, कि निहाल 15 फरवरी को अपनी फ्लाइट मिस कर गया था, और सड़क मार्ग से यहां आया था। ऐसा लगता है, कि मेरा भाई कामिल अभी भी 2016 की घटना को लेकर निहाल से गुस्से में था और उससे बदला लेना चाहता था। इससे पहले दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को भी जहर देकर मारने की रिपोर्ट्स आ चुकी हैं और पाकिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया था, कि दाऊद को जहर दिए जाने के बाद कराची के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन, इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो पाई और बाद में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया, कि दाऊद जिंदा है।

पढ़ें :- Video : नेपाल में लैंडिंग के समय आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय यात्री की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...