1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Road Accident Video: सड़क किनारे खड़ी मैजिक में डीसीएम ने मारी जबरदस्त टक्कर, अचानक बीच में आया बाइक सवार गंभीर घायल

Road Accident Video: सड़क किनारे खड़ी मैजिक में डीसीएम ने मारी जबरदस्त टक्कर, अचानक बीच में आया बाइक सवार गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क के किनारे खड़ी मैजिक को पीछे से आ रही डीसीएम ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक एक साइड से दूसकीतरफ आकर गिरी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क के किनारे खड़ी मैजिक को पीछे से आ रही डीसीएम ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक एक साइड से दूसरी तरफ आकर गिरी।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

इस दौरान बीच में आई बाइक सवार भी मैजिक से टकरा गया। जिससे वह बाइक से उछलकर सड़क पर आकर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसेके बाद ड्राइवर डीसीएम लेकर फरार हो गया।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

हादसे से आस पास के लोग मदद के लिए आगे आये और घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने बैरीकेडिंग करके डीसीएम समेत उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हो गया। जिसकी फुटेज सोशल मीडिा में वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव पतरासाकुंलरुर के रहने वाले सुनील ने बताया कि वह मैजिक चालक है। शनिवार की सुबह मैजिक लेकर बीसलपुर पीलीभीत जा रहा था। चार सवारियां भी बैठी थीं। रास्ते में ज्योरहा कल्यानपुर के पास एक दुकान के पास मैजिक वाहन को रोक दिया।

तभी पीछे से आई डीसीएम ने उसकी खड़ी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि खड़ी मैजिक सड़क की विपरीत दिशा में चली गई। हादसे के दौरान पीलीभीत की ओर से आ रहा बाइक सवार मैजिक से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया।

आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मैजिक और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने डीसीएम को रोकने की कोशिश की।

मगर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीमों ने हादसे की सूचना जिरौनिया पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप विश्नोई ने बताया कि मैजिक चालक की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच तल कराई जा रही है।

पढ़ें :- श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने दिया इस्तीफा,पार्टी को भी कहा अलविदा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...