1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Deadly Heatwave: यूपी में 162 तो बिहार में 65 लोगों की लू ने ली जान; देशभर में 270 से ज्यादा मौतें

Deadly Heatwave: यूपी में 162 तो बिहार में 65 लोगों की लू ने ली जान; देशभर में 270 से ज्यादा मौतें

Deadly Heatwave: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच प्रचंड लू (Intense Heatwave) ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लू की वजह से 270 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें गुरुवार को यूपी में सबसे ज्यादा 162 मौतें दर्ज की गयी हैं। इसके अलावा बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की लू के कारण मौत हुई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Deadly Heatwave: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच प्रचंड लू (Intense Heatwave) ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लू की वजह से 270 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें गुरुवार को यूपी में सबसे ज्यादा 162 मौतें दर्ज की गयी हैं। इसके अलावा बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की लू के कारण मौत हुई है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रचंड लू के कारण यूपी के वाराणसी में 34, आजमगढ़ में 16, मिर्जापुर में 10, गाजीपुर में नौ, जौनपुर में चार, चंदौली में तीन, बलिया-भदोही में दो-दो, महोबा में 14, चित्रकूट में 6, बांदा-हमीरपुर में 4-4, झांसी-उरई में एक-एक, कानपुर में पांच, फतेहपुर में चार, उन्नाव में दो, प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में 6 , कौशाम्बी में एक, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 3, लखनऊ में नौ लोगों की जान चली गई। हालांकि, प्रशासन ने गर्मी से मौतों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।

बिहार में लू से सबसे अधिक 15 लोगों की मौत औंरगाबाद में हुई है। इसके अलावा रोहतास में सात, कैमूर में पांच, बेगूसराय के एक, बरबीघा में एक, सारण में एक, मोहनिया में लू 5 लोगो की मौत हो गई। वहीं बेगूसराय के स्कूल में निरीक्षण के दौरान अधिकारी और शिक्षक बेहोश हो गए। झारखंड में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा के सुंदरगढ़ में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर में 6 और राज्य के अन्य हिस्सों में तीन लोगों की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। इसके अलावा, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 30 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...