1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीवाले दिवाली पर नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, प्रदूषण रोकने के लिए केजरीवाल सरकार का जानें क्या है एक्शन प्लान

दिल्लीवाले दिवाली पर नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, प्रदूषण रोकने के लिए केजरीवाल सरकार का जानें क्या है एक्शन प्लान

देश की  राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) एक बड़ी समस्या है। वहीं, दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राजधानी में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब दिल्ली वाले दिवाली (Diwali) पर पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की  राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) एक बड़ी समस्या है। वहीं, दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राजधानी में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब दिल्ली वाले दिवाली (Diwali) पर पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

आप नेता गोपाल राय (AAP leader Gopal Rai) ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। कहा कि एक जनवरी 2025 तक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा।

एक जनवरी 2025 तक रहेगा प्रतिबंद

गोपाल राय (Gopal Rai) ने बताया कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध एक जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police), डीपीसीसी (DPCC) और राजस्व विभाग (Revenue Department) के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी। आप नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है।

पढ़ें :- मुंबई: 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने, 18 महीने की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका, 7 दिन बाद हुई FIR
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...