1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण को लेकर ​गोपाल राय ने की समीक्षा बैठक, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण को लेकर ​गोपाल राय ने की समीक्षा बैठक, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन पटाखे जले जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगर सख्ती से प्रतिबंध होता तो वहां भी लोगों को पटाखे नहीं मिलते। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की निगरानी के बीच से एक आम आदमी पटाखों को एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई नहीं कर सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही है। लोगों को सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी बढ़ गयी है। दिवाली पर पटाखों के बैन के बाद भी जमकर आतिशबाजी हुई, जिसके बाद दिल्ली एनसीआर की हवा और ज्यादा बिगड़ गयी। दिल्ली की वायु गुणवत्ता 900 के पार पहुंच गई है, जिसको देखते हुए सरकार ने बैठक बुलाई है।

पढ़ें :- अरुण गोविल ने लिखा हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? फिर किया डिलीट, विपक्ष बोला-किसका दोहरा चरित्र सामने आया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बढ़ते प्रदूषण के हालात पर चर्चा की। गोपाल राय ने भाजपा को प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में अगले आदेश तक ग्रैप का चौथा चरण लागू रहेगा। दिल्ली में दूसरे राज्यों से पटाखे लाए गए। इस प्रदूषण के लिए यूपी और हरियाणा जिम्मेदार है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन पटाखे जले जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगर सख्ती से प्रतिबंध होता तो वहां भी लोगों को पटाखे नहीं मिलते। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की निगरानी के बीच से एक आम आदमी पटाखों को एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई नहीं कर सकता है। तीनों राज्यों में भाजपा के नियंत्रण वाली पुलिस व्यवस्था है। अगर वह सक्रियता से काम करते तो रातों रात प्रदूषण में 100 अंकों की बढ़ोतरी से हम बच सकते थे।

 

पढ़ें :- निजीकरण और अग्निवीर जैसे काम आरक्षण को ख़त्म करने के तरीके हैं...राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...