1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Railway Station Stampede: रेलवे ने दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ की बतायी वजह; हादसे में 18 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Delhi Railway Station Stampede: रेलवे ने दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ की बतायी वजह; हादसे में 18 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर- 14-15 पर रात करीब 10 बजे घटी। इस बीच रेलवे की ओर से भगदड़ की वजह बतायी गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर- 14-15 पर रात करीब 10 बजे घटी। इस बीच रेलवे की ओर से भगदड़ की वजह बतायी गयी है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

एक प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी को उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, “कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी और जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म 14-15 की ओर आ रहा एक यात्री सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गया और उसके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी। इसकी उच्च स्तरीय समिति द्वारा जांच की जा रही है।”

बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार की छुट्टी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ने आधिकारिक बयान में बताया कि जब प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 14 पर खड़ी थी तब वहां कई लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही थीं और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफार्म नंबर 12, 13 और 14 पर मौजूद थे.

अधिकारी ने बताया कि रेलवे द्वारा हर घंटे 1,500 सामान्य टिकट बेचे जा रहे थे, जिसके कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई और स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायल को 2.5 लाख रुपये और सामान्य घायल को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान रेलवे ने किया है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...