1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना, कहा-वह हर दिन कर रहे हैं संविधान का अपमान

राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना, कहा-वह हर दिन कर रहे हैं संविधान का अपमान

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महायुति और महविकास आघाडी के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, वह हर दिन संविधान का अपमान कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महायुति और महविकास आघाडी के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, वह हर दिन संविधान का अपमान कर रहे हैं।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

डिप्टी सीएम और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, राहुल गांधी की संविधान के प्रति निष्ठा कल दिखी। मैंने जो आरोप लगाया था, वह सच निकला। वह लाल किताब के साथ संविधान का महिमामंडन नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने अपने साथ मौजूद शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों से चेतावनी देने और उनसे मदद लेने के लिए यह नाटक किया। वह हर दिन संविधान का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर का अपमान किया, संविधान का अपमान किया। अब कोई भी उनकी चालों को नहीं भूलेगा।

बता दें कि, एक दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि, संविधान सिर्फ किताब नहीं है। इसमें देश के महापुरुषों की सोच और हिंदुस्तान की आवाज है। नरेंद्र मोदी, BJP-RSS देश के संविधान को ख़त्म करने में लगे हुए हैं। लेकिन हिंदुस्तान की जनता और INDIA गठबंधन हर कीमत पर संविधान की रक्षा करता रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...