HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम ने किया अत्याधुनिक अस्पताल का भूमिपूजन

डिप्टी सीएम ने किया अत्याधुनिक अस्पताल का भूमिपूजन

अगर हमें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र को बेहतर बनाना है तो हमें विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा भविष्य में पूरे प्रदेश में चिकित्सा स्टाफ की 30000 भर्तियां की जाएंगी।

By Shital Kumar 
Updated Date

उज्जैन । मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के द्वारा शुक्रवार को घट्टिया के जनपद पंचायत प्रांगण में 9 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक 50 बिस्तरीय अस्पताल का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सतीश मालवीय ने की।

पढ़ें :- नई टीम उतार रही है कांग्रेस ....बदल जाएंगे जिला इकाइयों के अध्यक्ष

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि अगर हमें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र को बेहतर बनाना है तो हमें विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। प्रदेश सरकार के द्वारा यह निरंतर कोशिश की जा रही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाए।

पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में घट्टिया में न सिर्फ अस्पताल का शुभारंभ किया जाएगा बल्कि यहां पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा भविष्य में पूरे प्रदेश में चिकित्सा स्टाफ की 30000 भर्तियां की जाएंगी। हम स्वास्थ्य और शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, वह तेजी से विकास कर रहा है। हमारी सरकार के द्वारा नदियों को आपस में जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। जिससे सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है।

भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाए

पढ़ें :- महापौरों को भी है ’जान पर खतरा’....इसलिए सीएम से मांगा गनमैन....

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में घट्टिया के लिए यह निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। साथ ही यहां चिकित्सालय में सभी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में हम सभी प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि यह अस्पताल आगामी 15 महीने में पूर्ण रूप से बनाया जाना प्रस्तावित है। मंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणकर्ता एजेंसी के अधिकारियों से कहा के भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही समय सीमा से पहले ही निर्माण कार्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने घट्टिया में एंबुलेंस की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि यहां पर एंबुलेंस की सेवा शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी। क्षैत्र की अन्य आवश्यकताओं के लिए उन्होंने विस्तृत कार्य योजना बना कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...