HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Dev Diwali 2023: आज देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से जगमगा उठेंगे काशी के घाट, 70 देशों के राजदूत भी देखेंगे अद्भुत दृश्य

Dev Diwali 2023: आज देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से जगमगा उठेंगे काशी के घाट, 70 देशों के राजदूत भी देखेंगे अद्भुत दृश्य

Dev Diwali 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली (Dev Diwali 2023) का उत्सव मनाया जा रहा है, यह उत्सव दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस मौके पर भारत की सबसे प्राचीन नगर काशी (वाराणसी) के अर्धचंद्राकार घाट लाखों दीप मालाओं से जगमगा उठने वाले हैं और इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी मेहमान उपस्थित रहने वाले हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Dev Diwali 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली (Dev Diwali 2023) का उत्सव मनाया जा रहा है, यह उत्सव दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस मौके पर भारत की सबसे प्राचीन नगर काशी (वाराणसी) के अर्धचंद्राकार घाट लाखों दीप मालाओं से जगमगा उठने वाले हैं और इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी मेहमान उपस्थित रहने वाले हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी का बनाया डीप फेक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल, यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने इस बार देव दीपवाली (Dev Diwali 2023) को भव्य बनाने के लिए खास तैयारियां की हैं। जिसमें काशी के अर्धचंद्राकार घाटों को 12 लाख दीपों से घाटों को प्रकाशमय किया जाएगा। ये नजारा आज 27 नवंबर (सोमवार) को दिखेगा, जब खुद भगवान देव दीपावली मनाने स्वर्ग से काशी के घाटों पर उतरेंगे। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को मनाने के लिए देवता स्वर्ग से काशी के पावन गंगा घाटों पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ये पर्व काशी की प्राचीन संस्कृति का खास अंग है।

बताया जा रहा है कि काशी के घाटों पर जिन 12 लाख दीपों को जलाया जाएगा, उनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने होंगे। साफ़-सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर व घाट सजाए गए हैं। देव दीपावली पर 8 से 10 लाख पर्यटकों के जुटने का उम्मीद है। जिसमें देव दीपावली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत, डेलीगेट्स और उनके परिवार के लोग पहुँचने वाले हैं। सभी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में मेहमान देव दीपावली के भव्य दृश्य के साक्षी बनेंगे। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

पर्यटक देव दीपावली पर चेत सिंह घाट (Chet Singh Ghat) पर लेजर शो, गंगा पार रेत पर महादेव शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। सीएम योगी के नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनेंगे। मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट आएंगे। यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारे को कैद करेंगे।

पढ़ें :- 'सपा के लोग 'माफिया' की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं और 'फातिहा' पढ़ते हैं,' बरेली में CM योगी ने साधा निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...