1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. धनश्री वर्मा ने मांगी पवन सिंह से माफी, बेइज्जती से टूट गए थे पावर स्टार, बोले- मैं जीरो हूं…

धनश्री वर्मा ने मांगी पवन सिंह से माफी, बेइज्जती से टूट गए थे पावर स्टार, बोले- मैं जीरो हूं…

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह  रियेलिटि शो राइस एंड फॉल से विदाई ले चुके है। पवन सिंह के जाने के बाद  इस शो की टीआरपी बढ़ गयी थी जिसके बाद लोग बिगबॉस और कपिल शर्मा के शो से  कमपेयर करने लगे थे । भले ही एक्टर शो छोड़ कर जा चुके  हैं लेकिन  फैन उनकी बातों को नहीं भूले हैं।  उनकी धनश्री वर्मा की केमिस्ट्री शो में सबसे ज्यादा पसंद की गई।  पवन सिंह भी अक्सर धनश्री पर कोई न कोई कमेंट या तारीफभरी बातें करते नजर आए।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह  रियेलिटि शो राइस एंड फॉल से विदाई ले चुके है। पवन सिंह के जाने के बाद  इस शो की टीआरपी बढ़ गयी थी जिसके बाद लोग बिगबॉस और कपिल शर्मा के शो से  कमपेयर करने लगे थे । भले ही एक्टर शो छोड़ कर जा चुके  हैं लेकिन  फैन उनकी बातों को नहीं भूले हैं।  उनकी धनश्री वर्मा की केमिस्ट्री शो में सबसे ज्यादा पसंद की गई।  पवन सिंह भी अक्सर धनश्री पर कोई न कोई कमेंट या तारीफभरी बातें करते नजर आए।

पढ़ें :- अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर पवन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, भोजपुरी स्टार को राज्य महिला आयोग ने थमाया नोटिस

जब भड़क गए पावर स्टार

अभिनेता के जाने के बाद शो का हर यादगार पल शेर किया जा रहा है ।  वहीं राइज एंड फॉल के मेकर्स भी उनके क्लिप्स को शेयर कर रहे हैं।  जिसमे  पवन सिंह कंटेस्टेंट्स पर भड़कते दिखे।  इनमें धनश्री भी थीं, उनपर भी नाराजगी जताते हुए पवन ने अपनी बात कही। इसके जवाब में धनश्री ने तुरंत माफी मांग ली.क्लिप में पवन सिंह अपनी सीटिंग को लेकर नाराज होते दिखे. उन्होंने कहा- कुर्सी पर कौन कहां बैठेगा, सीनियर-जूनियर का इतना फर्क तो दिखना चाहिए. मैं साइड में था, मुझे इतना बेकार लग रहा था कि कब उठकर चला जाऊं।

धनश्री ने मांगी माफी

पवन सिंह से ऐसा सुनते ही धनश्री को बुरा लगता है, और माफी मांगते हुए कहती हैं- सॉरी, मुझे ऐसा फील हुआ था, लेकिन तब ध्यान नहीं गया. सॉरी. फिर आगे पवन सिंह अपने दिल की बात कहते हैं- ठीक है मैं जीरो हूं।  लेकिन इस शो में पवन सिंह का क्या महत्व है, क्या वैल्यू है, सबको समझना चाहिए. मुझे बहुत खराब लगा.फिर उन्होंने नयनदीप की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं इसके पास भी गया, ये खड़ा था लेकिन ये बोला नहीं कि आइये भैया।

पढ़ें :- पवन सिंह का नया होली सॉन्ग रिलीज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा के साथ जमकर खेली होली, 'सतरंगी सलवारवा' गाने में दिखी कमाल की केमिस्ट्री

मैं यहां से वहां जाकर बैठने वाला आदमी हूं. वो भी एक किनारे, नहीं अच्छा लगा मुझे।  फिर पवन ने कीकू शारदा के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि- मैं सीनियर हूं लेकिन ये मेरे उम्र में बड़े हैं ना, तो मैं जाकर कहूंगा कि भैया आइये पहले आप बैठिए।  ये संस्कार होना चाहिए।  सॉरी अगर आपको मेरी बातों का बुरा लगा है तो। पवन की इतनी बातें सुनने के बाद सभी कहते हैं कि नहीं आपकी बात सही है। वहीं धनश्री कहती हैं कि आप सही कह रहे हैं, मैं आगे से ध्यान रखूंगी. पवन सिंह के फैंस को रिएलिटी शो में उनका अंदाज खूब पसंद आया। इसके बाद लोग डिमांड कर रहे हैं कि पवन को राइज एंड फॉल नहीं बल्कि बिग बॉस में आना चाहिए था।

 

 

 

 

पढ़ें :- Video : पवन सिंह ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में खोया आपा, शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़े तो गार्ड्स और लोगों ने रोका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...