1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. JDU से नाराज कद्दावर सवर्ण नेता ने थामा RJD का दामन, परबत्ता में सियासी उलटफेर से बदलेंगे समीकरण

JDU से नाराज कद्दावर सवर्ण नेता ने थामा RJD का दामन, परबत्ता में सियासी उलटफेर से बदलेंगे समीकरण

परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार (JDU MLA Dr. Sanjeev Kumar) के राजद (RJD) में शामिल होने की घोषणा के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजग में परबत्ता सीट किसके हिस्से जाएगी, इस पर भी ऊहापोह है। बता दें कि खगड़िया जिले में भाजपा के पास एक भी विधानसभा सीट नहीं है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

खगड़िया। परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार (JDU MLA Dr. Sanjeev Kumar) के राजद (RJD) में शामिल होने की घोषणा के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजग में परबत्ता सीट किसके हिस्से जाएगी, इस पर भी ऊहापोह है। बता दें कि खगड़िया जिले में भाजपा के पास एक भी विधानसभा सीट नहीं है। ऐसे में परबत्ता सीट उसके खाते में जा सकती है। हालांकि, लोजपा-आर भी इस सीट पर दावेदारी जता रही है। जदयू के भी संभावित प्रत्याशी इस सीट से लड़ने की तैयारी में हैं।

पढ़ें :- VIDEO: बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन ऑटो चलाकर आरजेडी विधायक अजय दांगी पहुंचे विधानसभा, सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी इंट्री

मालूम हो कि डॉ. संजीव कुमार (Dr. Sanjeev Kumar) के राजद में जाने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। बीते दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के सतीश नगर गांव पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा के अनावरण को पहुंचे थे, तो वहां भी परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार (Dr. Sanjeev Kumar)  की मौजूदगी नहीं दिखी थी। वे लंबे समय से पार्टी से नाराज थे। बार-बार पार्टी की नीतियों पर हमला भी करते रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी उन्होंने हमला बोला था। मालूम हो कि खगड़िया के लोजपा(रा) सांसद राजेश वर्मा से भी उनका छत्तीस का रिश्ता रहा और बीते साल दोनों के आरोप-प्रत्यारोप इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय रहा।

परबत्ता के जदयू विधायक डॉक्टर संजीव (Dr. Sanjeev Kumar)  आज आरजेडी में शामिल होंगे। जेडी तेजस्वी यादव आज खगड़िया के परबत्ता इलाके में संजीव को आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे। हाल ही में जेडीयू विधायक ने पटना में ब्रह्मर्षि सम्मेलन किया था। अपनी जाति के लोगों को गोलबंद करने की कोशिश की थी।

संजीव कुमार के पार्टी छोड़ने पर क्या बोले जेडीयू नेता राजीव रंजन

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि परवता से जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ले रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व में चुनी हुई निर्वाचित सरकार को गिराने की जो असफल साजिश थी। उसके मुख्य साजिश करता संजीव कुमार रहे, 27 सितंबर को परवता में उनके अब्सेंटी के बावजूद 10000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, परवता में भी जनता और कार्यकर्ता संजीव कुमार के साथ नहीं थे। वह पहले से ही अपना मूड बना लिए थे आरजेडी में जाने का। इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियां भी कर रहे थे।

पढ़ें :- SIR को लेकर विपक्ष कर रहा दुस्प्रचार क्योंकि उन्हें लगता है इसके कारण उनकी राजनीति संकट में पड़ जाएगी: केशव मौर्य

बिहार में 20 वर्षों की जो यह सरकार है आज पूरे राज्य में विपक्ष की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है। सोशल मीडिया के द्वारा यह बताया जा रहा है 25 सालों की सरकार है एंटी इनकंबेंसी है। लालू राबड़ी जी के कार्यकाल में जिन लोगों को धकेला गया जान बचाने के लिए लोगों का पलायन हो रहा था। रोजगार की तलाश में बाहर जा रहे थे आज बिकॉज़ माइग्रेशन बिहार देख रहा है। कोरोना के समय में बड़ी संख्या में लाखों लोग बिहार लौट के आए रोजगार के लिए। इस राज्य को गुमनामी के अंधेरों से आज एक ऐसी मुकम्मल ऊंचाई नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिली है।

उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि 2025 में एक बड़ा जनादेश के साथ एनडीए के साथ बनाएंगे, जो लोग विकसित बिहार का सपना देखते आ रहे हैं वह भी पूरा होगा। कुछ विधायकों के साथ संजीव कुमार निर्वाचित सरकार को गिराने की सफल साजिश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके चले जाने से पार्टी कमजोर नहीं है बल्कि पार्टी और भी मजबूत हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...