1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 bhagwan shiv jal abhishek : भगवान शिव का जलाभिषेक करें अपनी राशि के अनुसार , ग्रहों की पीड़ा दूर होगी

Sawan 2023 bhagwan shiv jal abhishek : भगवान शिव का जलाभिषेक करें अपनी राशि के अनुसार , ग्रहों की पीड़ा दूर होगी

भगवान शिव शंभू की महिमा अपरंपार है। कैलाशपति को मनाने के लिए भक्त गण कठिन तप करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2023 bhagwan shiv jal abhishek : भगवान शिव शंभू की महिमा अपरंपार है। कैलाशपति को मनाने के लिए भक्त गण कठिन तप करते है। वर्ष बारह महीनों में एक महीना सावन भगवान महादेव समर्पित होता है। सावन लगते शिवालयों में हर हर महादेव का नाद गूंजने लगता है। इस वर्ष सावन खास है। 4 जुलाई से शुरू होने वाला सावन 31 अगस्त 2023 तक रहेगा तक रहेगा। इस बार अधिक मास होने की वजह से सावन दो महीने का होगा।

पढ़ें :- Sawan 2023 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, सुबह 10 बजे तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

 सावन में आठ सोमवार
पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
पांचवां सोमवार: 7 अगस्त 2023
छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
सावन 2023 व्रत–त्योहार (Sawan 2023 Vrat Tyohar List)

रुद्राभिषेक
सावन में रुद्राभिषेक का खास महत्व है। मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। साथ ही हर तरह का कष्ट और ग्रहों की पीड़ा दूर हो जाती है। गंगाजल से रुद्राभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

अपनी राशि के हिसाब से जलाभिषेक

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे उनके सभी काम सिद्ध हो जाते हैं।

पढ़ें :- Bhagwan Shiv Vishesh Kripa : सोमवार के दिन इस काम को करने से शिव परिवार होता है प्रसन्न, शुभ फल मिलता

2. वृष राशि
वृष राशि के जातकों को जल में अक्षत डालकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति होती है।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गन्ने के रस से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

4. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को शक्कर मिश्रित दूध से जालभिषेक करना चाहिए। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।

5. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को जल में गुलाब डालकर अभिषेक करना चाहिए। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।

6. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को गन्ने के रस से जलाभिषेक करना चाहिए, इससे शत्रु बाधा से मुक्ति मिल जाती है।

पढ़ें :- Sawan 2023 : शिवरात्रि के उपवास को पालन करने के ये है नियम, व्रत में खाएं ये फलाहार

7. तुला राशि
पंचामृत से जलाभिषेक करना चाहिए, इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को घी से जलाभिषेक करना चाहिए. इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है।

9. धनु राशि
धनु राशि के जातकों को शहद से जलाभिषेक करना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है।

10. मकर राशि
मकर राशि के जातकों को गंगाजल और इत्र से जलाभिषेक करना चाहिए। इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति होती है।

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को गंगाजल से जलाभिषेक करना चाहिए। उससे आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है।

12. मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गन्ने के रस से जलाभिषेक करना चाहिए। इससे नए अवसर की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Bhagwan Shiv Ke Priye Rang Wale Vastra : सावन में पहने भगवान शिव के प्रिय रंग वाले वस्त्र, खुशहाली का प्रतीक माना जाता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...