अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल में आक्रामक व गलत फैसलों की वजह से उनकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग घटकर 'माइनस 17' (Minus 17) पर पहुंच गई है, जो उनके दूसरे कार्यकाल का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल में आक्रामक व गलत फैसलों की वजह से उनकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग घटकर ‘माइनस 17’ (Minus 17) पर पहुंच गई है, जो उनके दूसरे कार्यकाल का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
एक रिपोर्ट में बताया गया कि अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ट्रम्प को सकारात्मक समर्थन मिला था, लेकिन समय के साथ उनकी रेटिंग तेजी से गिरती गई। इतिहास से तुलना करें तो मौजूदा समय में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की रेटिंग इतनी कम नहीं रही है। ट्रम्प की लोकप्रियता जो बाइडेन, जिमी कार्टर और रोनाल्ड रीगन जैसे पूर्व राष्ट्रपतियों से भी नीचे बताई जा रही है।
26 मार्च को जारी एक Fox News सर्वे के मुताबिक, केवल 41 फीसदी लोग ट्रम्प के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 59 फीसदी लोगों ने असंतोष जताया। यह आंकड़ा उनके दोनों कार्यकाल में सबसे ज्यादा अस्वीकृति को दिखाता है। पार्टी स्तर पर भी समर्थन में गिरावट देखी गई है। रिपब्लिकन समर्थकों में उनका समर्थन घटकर 84 फीसदी रह गया है, जो पिछले साल मार्च में 92 फीसदी था। वहीं, डेमोक्रेटिक समर्थकों में 95 फीसदी लोगों ने असंतोष जताया है।
स्वतंत्र मतदाताओं के बीच भी स्थिति कमजोर रही, जहां केवल 25 फीसदी लोगों ने ट्रम्प का समर्थन किया, जबकि 75 फीसदी लोग उनके खिलाफ नजर आए। मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट यूनिवर्सिटी (University of Massachusetts Amherst) के सर्वे, जिसे The Hill ने प्रकाशित किया, में ट्रम्प की अप्रूवल रेटिंग 33 फीसदी और अस्वीकृति 62 फीसदी दर्ज की गई। इनमें से 53 फीसदी लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। ईरान से जुड़े मुद्दों पर भी ट्रम्प को समर्थन कम मिला है। सर्वे के अनुसार, केवल 29 फीसदी लोग उनके फैसलों से सहमत हैं, जबकि 63 फीसदी लोग असहमत हैं।