1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेसहारों व दिव्यांगों के मसीहा डॉ. अरविंद गोयल परिवार संग कंबल और खाना वितरण का पुनीत कार्य किया

बेसहारों व दिव्यांगों के मसीहा डॉ. अरविंद गोयल परिवार संग कंबल और खाना वितरण का पुनीत कार्य किया

यूपी के  मुरादाबाद जिले अंबेडकर पार्क में वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षाविद डॉक्टर अरविंद गोयल शनिवार को परिवार समेत अंबेडकर पार्क में दिव्यांगों को कंबल गर्म कपड़े और भोजन का वितरण किया। डॉ. गोयल को हजारों माताएं अपना बेटा यूं ही नहीं कहती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुरादाबाद। यूपी के  मुरादाबाद जिले अंबेडकर पार्क में वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षाविद डॉक्टर अरविंद गोयल शनिवार को परिवार समेत अंबेडकर पार्क में दिव्यांगों को कंबल गर्म कपड़े और भोजन का वितरण किया। डॉ. गोयल को हजारों माताएं अपना बेटा यूं ही नहीं कहती हैं। जब उम्र के ढलान पर अपनों ने दुत्कार के घर से बाहर निकाल दिया तो डॉ गोयल ही उनका सहारा बने अपने आश्रमों में उनको छत दी।

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

डॉ. गोयल के कई वृद्धाश्रम देश भर में संचालित होते हैं। इनके लिए डॉक्टर गोयल किसी फ़रिश्ते से कम नहीं हैं। डॉ गोयल दिसंबर की शुरुआत से ही हर रोज सैकड़ो गरीबों में कंवल गर्म कपड़े और जरूरत की चीज बंटवा रहे हैं, लेकिन बेहद सादगी के साथ चल रहा उनका सेवा कर कैमरों की चकाचौंध से दूर रहता है। शनिवार को सिविल लाइन्स अम्बेडकर पार्क में जब भीड़ दिखाई दी तो पता चला अरविंद अरविंदर गोयल के साथ उनके बेटे शुभम गोयल और उनकी पुत्रवधू नेहा गोयल विकलांगों को गर्म कपड़े कंबल और खाना वितरण कर रहे हैं।

डॉ. गोयल के मिशन से प्रभावित देश भर में करोड़ों युवाओं ने अपना आदर्श मानते हैं। फिल्म इंडस्ट्री क्रिकेट जगत, मीडिया हाउस और सियासी दिग्गज उनका सम्मान करते हैं। फिल्म स्टार जिनके लोग दीवाने हैं चाहे वह सदी के महान नायक अमिताभ बच्चन हो या सलमान खान या शाहरुख खान डॉक्टर गोयल की सेवा कार्यों को सराहना कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के आईफा अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड सेरेमनी में डॉक्टर गोयल चीफ गेस्ट बनाए जाते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी डॉ गोयल की सेवा के मुरीद हैं। करीब 40 सालों से गरीबों की सेवाको अपने जीवन का मकसद बना चुके प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद डॉक्टर अरविंद गोयल सर्दी, गर्मी या फिर बरसात हो किसी भी मौसम में गरीबों की सेवा एक मिशन की तहत करते रहते हैं।

डॉ. कभी अपनी स्कूटी से शहर की गलियों में तो कभी अस्पतालों बेसहारा बच्चों के लिए उन्होंने न सिर्फ रहने के लिए बल्कि शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की है। जिससे वह समाज की मुख्यधारा में आ सकें। इसके लिए जरूरतमंदों की मदद करते देखे जाते हैं। खराब मौसम में जब कोई घरों से नहीं निकलना चाहता है तब वह शहर के लोगों के लिए मसीहा बनकर बिना अपनी परवाह किए उनके बीच पहुंच जाते हैं जिससे किसी को भूखे पेट सोने को विवश न होना पड़े।

50 साल की कमाई सरकार को दान कर वाले डॉ. गोयल को समाज सेवा के लिए कई राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित

पढ़ें :- जीजीआईसी बाराबंकी में गश खाकर गिरीं की 18 छात्राएं, सुबह प्रार्थना के बाद हुई घटना, सामने आई ये वजह

डॉ. गोयल को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल समाज सेवा के लिए सम्मानित कर चुके हैं। देश के मीडिया हाउस हो या अन्य मंच उन्हें विशिष्ट स्थान मिलता है। मुंबई में उद्योगपतियों के कार्यक्रम में डॉक्टर गोयल गृहमंत्री अमित शाह के साथ चीफ गेस्ट रहे और टॉप उद्योगपतियों को सम्मानित किया। डॉक्टर गोयल तीन साल पहले अपनी 50 साल की कमाई सरकार को दान कर चुके हैं। सारी जमीन दान करने पर उनके समाज सेवा के मूल भाव को समझ कर सभी ने सराहना की। डॉ गोयल दूसरों की सेवा में ही अपनी खुशी तलाशते हैं। ऐसा कई अवसरों पर प्रमाणित हो चुका है। आज भी कई अनाथ आश्रमों में बेसहारा बच्चों के लिए उन्होंने न सिर्फ रहने के लिए बल्कि शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की है। जिससे वह समाज की मुख्यधारा में आ सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...