1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3.  Drinking Water : ये है पानी पीने का सही तरीका, जानिए कब और कैसे पिएं पानी

 Drinking Water : ये है पानी पीने का सही तरीका, जानिए कब और कैसे पिएं पानी

पानी जीवन का आधार है। पानी के बिना जीवन की ​कल्पना भी नहीं ​की जा सकती है। पानी और सेहत का बहुत ही गहरा रिश्ता है। मानव शरीर को पानी की जितनी जरूरत होती है उतना पानी पीना ही चाहिए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Drinking Water : पानी जीवन का आधार है। पानी के बिना जीवन की ​कल्पना भी नहीं ​की जा सकती है। पानी और सेहत का बहुत ही गहरा रिश्ता है। मानव शरीर को पानी की जितनी जरूरत होती है उतना पानी पीना ही चाहिए। कम पानी पीने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है।आयुर्वेद में पानी पीने का सही तरीका और समय दोनों बताया गया है। पीने के पानी को लेकर विशेषज्ञों के द्वारा कहा जाता है कि हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखा हुआ सादा पानी ही पिएं। आईये जानते है पानी पीने को लेकर क्या सतर्कता बरतनी चाहिए।

पढ़ें :- Homemade Face Serum: घर पर ही तैयार करें फेस सीरम, चेहरे की प्रॉब्लम्स होंगी दूर, जानिए बनाने की विधि

आयुर्वेद के अनुसार पानी को पीने के कुछ नियम

1.आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए।ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि यह बॉडी के टेंप्रेचर के मुताबिक शरीर में पहुंचे।
2.सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं।
3.सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
4.आयुर्वेद की मानें तो कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए. पानी हमेशा बैठकर आराम से रिलैक्स होकर पीना चाहिए।
6.खड़े होकर पानी पीने से पानी हड्डियों के जोड़ में जमा हो सकता है जिससे आर्थराइटिस का खतरा रहता है।
7.कभी भी एक साथ में ढेर सारा पानी ना पिए।
8.हमेशा थोड़ा कर-करके पानी ही पिएं।
9.खाना खाने से ठीक पहले या बाद में कभी पानी ना पिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...